Author: azad sipahi desk

सोनभद्र: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुए भूमि विवाद में मारे गए लोगों के परिवारवालों से मुलाकात करने जा रही थीं। इस दौरान उन्हें पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया। प्रियंका के रुकने की व्यवस्था चुनार गेस्टहाउस में की गई है। हालांकि, प्रियंका गांधी सोनभद्र में पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिलने की मांग पर अड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा है कि एक आदिवासी के लिए उसकी जमीन ही उसका जीवन होती है। वहां पर न सिर्फ लोगों की जमीन छीनी गई बल्कि 10 लोगों का कत्ल किया गया। प्रियंका ने यह…

Read More

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार रात कदमवाक वस्ती गांव के नजदीक पुणे-सोलापुर हाइवे पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस भयानक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। घटना की तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला आनन-फानन में मौके पर पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग यावत गांव जा रहे थे। इसी बीच यह घटना घटित हो गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के…

Read More

बेंगलुरु : कर्नाटक में विश्वास प्रस्ताव को लेकर जारी सियासी जंग की मियाद और बढ़ गई है। शुक्रवार देर शाम राज्यपाल वजुभाई वाला के निर्देश को दरकिनार करते हुए विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार ने सदन की कार्यवाही 22 जुलाई (सोमवार) तक के लिए स्थगित कर दी। अब विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग सोमवार को होगी। इससे पहले दोपहर में राज्यपाल ने सीएम को चिट्ठी लिखकर शाम 6 बजे तक बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। राज्यपाल की चिट्ठी लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सीएम इसके बाद राज्यपाल की चिट्ठी के खिलाफ सीएम एचडी कुमारस्वामी कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने राज्यपाल द्वारा विश्वास…

Read More

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से विदेशी दौरों के दौरान टीम के सदस्यों की पत्नियों और प्रेमिकाओं की यात्राओं को लेकर ब्यौरा देने का कहा है। सीओए के इस फैसले से ना केवल बीसीसीआई के अधिकारी हैरान हैं बल्कि लोढा पैनल भी आश्चर्यचकित है। पूर्व चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा ने कहा कि अब इस मामले में बोर्ड के लोकपाल डीके जैन को ही कोई फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकपाल को…

Read More

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को झारखंड में मिली हार से पार्टी में बगावत के सुर दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। पहले से ही निशाने पर चल रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को हटाने के लिए अब वरिष्ठ नेता कमर कस कर मैदान में कूद चुके हैं। एक बार फिर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात कर अजय कुमार को हटाने की वकालत की है। यह तो तय है कि प्रदेश कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। आपसी कलह में डूबी प्रदेश कांग्रेस के अलग-अलग गुट प्रदेश अध्यक्ष हटाओ और प्रदेश बचाओ के अभियान में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर झारखंड में कम और दिल्ली में ज्यादा रहने का आरोप लगाया जा रहा है। पार्टी के भीतर उनके कार्यकलापों को लेकर सवाल लगातार उठ रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रदेश अध्यक्ष के कदम अपने प्रत्याशियों या गठबंधन के सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के लिए कम ही निकले। अब इसी बात को पार्टी के भीतर उनके विरोधी मुद्दा बना रहे हैं। वे चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में न हो, बल्कि किसी नये चेहरे को जिम्मेदारी मिले। कांग्रेस में उठे तूफान पर प्रकाश डाल रहे हैं राजीव।

Read More