Author: azad sipahi desk

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में चल रहे विकास कार्यों में एनटीपीसी की अहम हिस्सेदारी है। पतरातू में तैयार हो रहे विद्युत उत्पादन केंद्र के चालू होने के साथ ही बिजली के मामले में झारखंड आत्मनिर्भर हो जायेगा। किन्हीं कारणों से अटके मामलों में अधिकारी समन्वय बना कर जल्द निष्पादन करें। सीएम बुधवार को एनटीपीसी से जुड़े मामलों की समीक्षा कर रहे थे। इसमें सरकार और कंपनी के अधिकारियों ने सभी लंबित मामलों पर चर्चा कर निष्पादन की रूपरेखा तैयार की। बैठक में नार्थ कर्णपुरा प्रोजेक्ट, पतरातू, पकरी बरवाडीह माइंस, चट्टी बरियातू और केरनडारी माइंस समेत अन्य…

Read More

आज की खबर विशेष में हम चर्चा कर रहे हैं झारखंड की सबसे बड़ी खबर की। झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी पर कानूनी शिकंजा कस गया है। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में बुधवार सुबह रांची के नामकुम बागीचा स्थित फादर स्टेन स्वामी के घर पर महाराष्ट्र एटीएस और पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने घर को खंगाला। कंप्यूटर खोले, हार्ड डिस्क लिया। कुछ कागजात भी जब्त किये। बता दें कि भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में उनके घर दूसरी बार छापा पड़ा है। इससे पहले 28 अगस्त 2018 को भी महाराष्ट्र पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की थी। फादर स्वामी पर कोरेगांव में हिंसक और भड़काऊ भाषण देने का आरोप है, जिसके बाद हिंसा हो गयी थी। हिंसा ने बाद में दंगे का रूप ले लिया था। स्टेन स्वामी के ऊपर देशद्रोह का भी मामला चल रहा है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि मामले में एनआइए ने भी स्टेन स्वामी को टारगेट पर रखा है, क्योंकि यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश से जुड़ा है। पूरे मामले में फादर स्वामी के खिलाफ कई अलग-अलग एफआइआर दर्ज हैं। इधर छापेमारी के बाद स्टेन स्वामी मीडिया के सामने आये और अपना पक्ष रखा। पेश है हमारे राज्य समन्वय संपादक दीपेश कुमार की विस्तृत रिपोर्ट।

Read More

टॉन्टन : वर्ल्ड कप में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारने के बाद पाक कप्तान सरफराज खान ने अपने बोलरों पर हार का गुस्सा निकाला। इसके साथ ही उन्होंने अपने बल्लेबाजों को भी मैच का दोषी माना। उन्होंने कहा कि हम एक वक्त पर 140/3 थे लेकिन अगली 15 बॉल में ही हमने 3 विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान का अगला मैच अब रविवार 16 जून को भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में है और सरफराज ने इस मैच को लेकर कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच अब बड़ा मैच है और इस मैच में हम पूरी जी-जान लगा देंगे।

Read More

यरूशलम : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में समर्थन किए जाने पर भारत का आभार जताया है। इजरायल ने फिलिस्तीन के एक गैर-सरकारी संगठन शहीद को सलाहकार का दर्जा दिए जाने के खिलाफ यूएन में प्रस्ताव पेश किया था, भारत ने उस प्रस्ताव के समर्थन में वोटिंग की थी। यह वोटिंग 6 जून को कराई गई थी। नेतन्याहू ने ट्वीट किया, ‘ संयुक्त राष्ट्र में इजरायल का साथ देने और समर्थन में खड़े होने के लिए नरेंद्र मोदी और भारत का धन्यवाद।’ नेतन्याहू से पहले भारत में तैनात इजरायल की राजनयिक ने भी भारत का आभार जताया…

Read More

एजेंसी आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बुधवार को स्वागत समारोह में ही दिनदहाड़े अध्यक्ष को गोली मार दी गयी। गोली मारने वाला आरोपी भी वकील ही है, जिसने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष 38 वर्षीय दरवेश यादव को कोर्ट परिसर में ही गोली मारी गयी। दरवेश दो दिन पहले ही बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गयी थीं। उनके स्वागत समारोह के बाद दीवानी कचहरी में आरोपी ने…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता गढ़वा। उपायुक्त ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों में होने वाली नियुक्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग में होने वाली कुल 182 पदों पर नियुक्ति की समीक्षा की गयी। इस दौरान नियुक्ति में होने वाली देरी के कारण उपायुक्त ने सिविल सर्जन आनंद किशोर रजक पर नाराजगी जताते हुए 15 जून तक नियुक्ति संबंधी सारी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसी तरह पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग में होने वाले 30 नियुक्तियों की जानकारी उपायुक्त द्वारा ली गयी। इस दौरान उन्होंने 15 जून तक…

Read More

नई दिल्ली: अयोध्या से पहले पश्चिम बंगाल में राम मंदिर का एलान हो गया। अंतरराष्ट्रीय राम मंदिर ट्रस्ट ने हावड़ा में राम मंदिर बनाने का एलान किया है। 15 सितंबर को हावड़ा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आमने सामने हैं। दोनों ओर से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। बीजेपी ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया है। उधर ममता बनर्जी ने एक दिन पहले ही कोलकाता के कोलकाता के हेयर स्कूल में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया।19वीं सदी के…

Read More