तीन माह में व्यवस्था नहीं सुधरी, तो सीधी कार्रवाई : CM
Author: azad sipahi desk
आजाद सिपाही संवाददाता गढ़वा। समाहरणालय में 176 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, उपायुक्त हर्ष मंगला एवं उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से सभी नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिसमें नागपुरी में तीन, भूगोल में 59, रसायन शास्त्र में 43, कुडूक में छह, अर्थशास्त्र में 23, वाणिज्य में पांच, कुरमाली में एक, उर्दू में 24 एवं गृह विज्ञान में 13 शिक्षक शामिल है। मंत्री ने सभी शिक्षकों को बधाई दिया एवं उनके दायित्व के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज को बनाते है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपना…
एजेंसी पठानकोट। देश को झकझोर कर रख देने वाले कठुआ गैंगरेप और मर्डर केस में पठानकोट सेशन कोर्ट ने तीन दोषियों दीपक खजुरिया, सांजी राम और परवेश कुमार को उम्रकैद की सजा सुनायी है। इन पर कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, सबूतों से छेड़छाड़ करने वाले तीन अन्य दोषी पुलिसकर्मियों को कोर्ट ने 5-5 साल की सजा दी है। इन तीनों पर 50-50 हजार रुपये का जुमार्ना भी लगाया गया है। इससे पहले सोमवार सुबह सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 7 में से 6 आरोपियों को दोषी करार दिया था। कौन, किसके लिए…
पैरिस : स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम को हराकर रेकॉर्ड 12वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। उन्होंने फाइनल में 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से जीत हासिल की। नडाल के अब कुल 18 ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए हैं। एक ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो बार विम्बलडन और तीन बार यूएस ओपन का खिताब जीता है। स्विटरजरलैंड के रोजर फेडरर ने सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। 33 वर्षीय स्पैनिश खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन में सिर्फ दो मैच ही हारे हैं और 93 में जीत हासिल की है। सेमीफाइनल और फाइनल मिलाकर वह…
लंदन : भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में रविवार को लगातार दूसरी जीत हासिल की। केनिंग्टन ओवल मैदान पर कोहली ऐंड ब्रिगेड ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (117) की सेंचुरी की मदद से 5 विकेट पर 352 रन बनाए। जवाब में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की हाफ सेंचुरी के बावजूद कंगारू टीम रन 50 ओवर में 316 रन ही बना सकी। भारत के लिए मैन ऑफ द मैच रहे शिखर ने 117 रन की शतकीय पारी खेली जबकि कप्तान विराट कोहली (82)…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे से लौट आये हैं। इस दौरे में उन्होंने मालदीव और श्रीलंका की यात्रा की। रविवार को मालदीव से कोलंबो पहुंचे प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्वागत किया। इसके बाद वह संत एंथोनी चर्च पहुंचे, जहां उन्होंने अप्रैल में इस्टर के मौके पर किये गये आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इससे पहले राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जतायी…
रांची। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड समेत तीन राज्यों में इसी साल होनेवाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। रविवार को उन्होंने झारखंड, हरियाणा और महाराष्टÑ की कोर कमिटी के साथ बैठक की। इन तीनों राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा अध्यक्ष द्वारा बुलायी गयी बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ भी शामिल हुए। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा और विद्युत वरण महतो तथा राज्य के मंत्री…
कोलकाता। लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर समाप्त नहीं हो रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें लगातार जारी हैं। उत्तर 24 परगना में स्थिति भयावह है। यहां टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की खबर है। पु्लिस ने संदेशखली विधानसभा क्षेत्र में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इस हिंसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी…
ढाका : रोहिंग्या के मसले पर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना म्यांमार पर भड़की हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है म्यांमार ने अपने वादे के तहत अपने लाखों रोहिंग्याओं को वापस नहीं लिया है और साथ ही कुछ अंतरराष्ट्रीय मददगार एजेंसियों भी इस संकट को जिंदा रखना चाहती हैं। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। वे अगस्त 2017 में म्यांमार सेना की कार्यवाई के बाद वहां से भाग आए थे। हाल के इतिहास में यह सबसे बड़ा शरणार्थी संकट है। जनवरी, 2018 में बांग्लादेश और म्यांमार के बीच रोहिंग्या…
Mumbai : ऐक्ट्रेस समीरा रेड्डी प्रेगनेंट हैं और इस टाइम व एक्सपीरियंस को वह काफी इंजॉय कर रही हैं। इसका सबूत उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट्स में भी देखने को मिल जाता है। हाल ही में ऐक्ट्रेस गोवा ट्रिप पर गईं तो उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन कुछ लोगों ने फोटोज को देख उनकी आलोचना करना शुरू कर दी तो कुछ ने मजाक उड़ाया। इसे लेकर समीरा ने बड़े ही शानदार तरीके से ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। समीरा रेड्डी ने एक और फोटो पोस्ट किया, जिसमें वह एक बार फिर…
आजाद सिपाही संवाददाता बंशीधर नगर। बंशीधर नगर पुलिस में शनिवार की देर शाम तस्करी के लिए जा रहे नौ पशुओं के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी कर जा रहे सभी नौ पशुओं को भोजपुर गांव के कांजी हाउस संचालक धर्मेंद्र पासवान को पुलिस ने जिमानामा दी है। गिरफ्तार पांचो पशु तस्करों के विरुद्ध झारखंड गोवंशीय पशु क्रूरता अधिनियम 2005 की धारा के तहत मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि देर शाम गुप्त सूचना मिली कि कुछ पशुओं को तस्कर…