Author: azad sipahi desk

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों का एनकाउंटर जारी है। सुगन इलाके के घनाड गांव में हिजबुल और लश्कर के कमांडरों को घेरे जाने की खबर है। सेना, सीआरपीएफ और पुलिस मिलकर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही हैं। इसके साथ आस-पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को बारामूला जिले के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। डांगेर पोरा इलाके के बुनपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया था। इससे एक दिन पहले शोपियां के पिंजौर में भी मुठभेड़ हुआ था।…

Read More

अबु धाबी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की वहीं संयुक्त अरब अमीरात भारत के साथ अपनी दोस्ती का जश्न मना रहा था। राजधानी अबु धाबी के आइकॉनिक एडनॉक ग्रुप का टावर भारत और अबु धाबी के झंडे में रंगा दिखा। इस दौरान न सिर्फ दोनों देशों का झंडा बल्कि पीएम मोदी और यूएई के शेख मोहम्मद बिन जायद का पोटरेट भी दिखा।

Read More

लखनऊ: राजधानी के सीतापुर रोड स्थित हर्षा हॉस्पिटल में बुधवार रात एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ हैं। गोंडा निवासी रिहाना (27) को प्रसव पीड़ा उठने पर सीतापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया था। परिजनों के अनुसार, हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने रिहाना को लखनऊ रेफर कर दिया। बुधवार रात आठ बजे रिहाना को हर्षा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां की डॉ. आशा मिश्रा ने तुरंत ऑपरेशन किया। आधे घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद चार बच्चों…

Read More

लंदन : बेन स्टोक्स की अगुआई में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की उपयोगी अर्धशतकीय पारियों तथा जोफ्रा आर्चर की कातिलाना गेंदबाजी से खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड ने गुरुवार को यहां साउथ अफ्रीका को एकतरफा मैच में 104 रन से करारी शिकस्त देकर अपने विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आठ विकेट पर 311 रन बनाए। जेसन रॉय (53 गेंदों पर 56 रन) और जो रूट (59 गेंदों पर 53 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 106 रन जोड़कर इंग्लैंड को शुरुआती झटके से उबारा। इन दोनों के लगातार ओवरों में…

Read More

नई दिल्ली: गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नए मंत्रिमंडल के साथ राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनियता की शपथ ले रहे थे। इस अवसर पर अहम विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को ट्विवटर पर उनकी दूसरी पारी के लिए बधाई दी। कांग्रेस ने बधाई देते हुए इस ट्वीट में यह भी लिखा कि वह भारत और इसके नागरिकों की प्रगति और विकास में नई सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों को बधाई। हम…

Read More