Author: azad sipahi desk

आजाद सिपाही संवाददाता दुमका/ शिकारीपाड़ा। हमारा एक ही उद्देश्य है गांव का विकास करना। जब तक गांव विकसित नहीं होगा झारखंड विकसित नहीं होगा। यही वजह है कि आज दुमका में 151 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। सभी समस्याओं का निदान होगा, लेकिन इसमें थोड़ा समय की जरुरत है। पूर्व की स्थिति से संथाल परगना में बदलाव आया है। हर गरीब तक विकास की गंगा पहुंचे। यह हमारा संकल्प है। लोगों को साथ लेकर चलना है, विकास करना है। हम समस्याओं के निदान में जुटे हैं। यह सब आप के प्रयास से हो रहा…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता मेदिनीनगर। रेलकर्मियों के विभिन्न लंबित मामलों पर केंद्र सरकार द्वारा सकारात्मक कार्यवाई किये जाने का भरोसा जताते हुए इसीआरकेयू के अपर महामंत्री डी के पांडेय ने पीयूष गोयल को दोबारा रेलमंत्री बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। गोयल के पुन: रेलमंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के अवसर पर आल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने रेल मंत्रालय पहुंचे और उनसे औपचारिक मुलाकात कर बधाई दी। आल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के जोनल सचिव ओपी शर्मा तथा इसीआरकेयू डाल्टनगंज शाखा सचिव सुनिल सिंह ने बताया कि हमें भरोसा…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता भंडरिया। भंडरिया-गोदरमाना मुख्य मार्ग स्थित खजूरी पावर ग्रिड के पास शनिवार की दोपहर रिंग बोरिंग गाड़ी पलटने और इसके नीचे दो मजदूरों की दबने से घटनास्थल पर मौत हो गयी। सात मजदूर घायल हो गये। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया में किया जा रहा है। इसमें एक मजदूर की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर विशेश्वर कुमार ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, रिंग बोरिंग वाहन भंडरिया प्रखंड के विभिन्न गांव में एसआर का कार्य कर रहा…

Read More

मुन्ना रामगढ़। जिला में कोयले का अवैध कारोबार एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जिला की बंद पड़ी फैक्ट्रियों और ईंट भट्ठों से कोयले का कारोबार चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से जिला में कोयले के अवैध कारोबार का तरीका बदल गया है। अब कोयले का अवैध कारोबार कोयला से संबंधित बड़ी फैक्ट्रियों से चल रहा है। जानकारी के अनुसार जिला के गोला और बरकाकाना रेलवे स्टेशन में आम्रपाली प्रोजेक्ट से कोयला प्रतिदिन भेजा जा रहा है। सीसीएल का कोयला हाइवा डंपर से रोजाना रेलवे साइडिंग के लिए भेजा जा रहा है। खेल हाइवा…

Read More

एजेंसी नयी दिल्ली। देशभर के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। राजस्थान के गंगानगर में तो शनिवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया। देश में इस साल प्रचंड गर्मी की वजह से अब तक कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले तीन दिनों तक इस प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को प्रचंड गर्मी पड़ी। इसके अलावा…

Read More

नयी दिल्ली। नरेंद्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने के बाद खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया। वह नयी दिल्ली स्थित संघ कार्यालय भी गये। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मिले। दूसरी ओर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर राज्य के कई मंत्रियों ने अर्जुन मुंडा को बधाई दी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी बधाई दी। नयी दिल्ली में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, नगर विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, महिला एवं…

Read More