Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली: कप्तान रोहित शर्मा (67) की तूफानी फिफ्टी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) को 46 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में चेन्नै की टीम लसिथ मलिंगा (37/4) की घातक गेंदबाजी के आगे असहाय नजर आई और 17.4 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 109 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही मुंबई प्ले ऑफ के लिए क्वॉलिफाइ करने के और भी करीब हो गई है। 11 मैचों में उसके 14…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उनकी अपील पर सुनवाई करते हुए योगेंद्र साव की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने निचली अदालत की सजा को बरकरार रखा है। रंगदारी मांगने के एक मामले में निचली अदालत ने योगेंद्र साव को ढाई साल की सजा सुनायी थी। इसे निरस्त करने के लिए साव ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। बता दें कि यह मामला रूंगटा माइंस से जुड़ा है। रूंगटा कंपनी ने योगेंद्र साव पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले…

Read More

हम बात करेंगे चतरा, पलामू और लोहरदगा लोकसभा चुनाव के रोमांच की। देश में चौथे और झारखंड में पहले चरण के चुनाव में 29 अप्रैल को इन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। सभी दलों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। मगर जनता की खामोशी ने प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं। चतरा में भाजपा, कांग्रेस और राजद के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। यहां भाजपा के सुनील सिंह, राजद के सुभाष यादव और कांग्रेस के मनोज यादव आमने-सामने हैं। यहां विपक्ष के वोटों में जहां सुभाष यादव और मनोज यादव के बीच बंटवारा है, तो भाजपा को निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र साहू नुकसान पहुंचा रहे हैं। पलामू और लोहरदगा सीट पर भाजपा और महागठबंधन में सीधा मुकाबला है। पलामू में महागठबंधन से राजद प्रत्याशी घूरन राम भाजपा को टक्कर दे रहे हैं, तो लोहरदगा में कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत चट्टान की तरह भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत के समक्ष खड़े हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि मतदान में महज कुछ घंटे बचे हैं और मतदाताओं का रुझान खुलकर सामने नहीं आ रहा है। हालांकि प्रचार के मामले में लोहरदगा, चतरा और पलामू में भाजपा का प्रदर्शन दमदार रहा है। लोहरदगा में प्रधानमंत्री तो चतरा और पलामू में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी शंखनाद किया है, वहीं पलामू में भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष अमित शाह भी आज जान फूंकेंगे। चतरा और पलामू में राजद का प्रचार भी दमदार रहा है। खुद तेजस्वी यादव दो-दो बार चुनावी सभाएं कर चुके हैं। लोहरदगा में कांग्रेस के सुखदेव भगत खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और दिन रात एक किये हुए हैं। यहां पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी सहित झाविमो के नेताओं का भी उन्हें भरपूर साथ मिला है। हां, झारखंड के प्रथम चरण के मतदान में महागठबंधन की तरफ से और खासकर कांग्रेस की तरफ से जिन राष्टÑीय नेताओं के प्रचार की बात शुरू में सामने आयी थी, उनमें से कोई नहीं आया। प्रचार की दृष्टि से चतरा में कांग्रेस प्रत्याशी को दल के किसी बड़े नेता का साथ नहीं मिला है। क्या है चतरा, पलामू और लोहरदगा का मिजाज, इस पर प्रकाश डाल रहे हैं ज्ञान रंजन।

Read More

नई दिल्ली: श्रीलंका में सीरियल बम धमाकों से तबाही मचाने वालों की धरपकड़ की जा रही है। स्थानीय जांच एजेंसी संदिग्धों को पकड़ने के लिए मैराथन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और अब तक 75 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी कड़ी में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार शाम ईस्टर्न प्रांत में एक ठिकाने पर रेड की. इस दौरान यहां एक संदिग्ध ने खुद को बम से उड़ा लिया, साथ ही सुरक्षाबलों की फायरिंग में 15 संदिग्धों की मौत भी खबर है। बताया जा रहा है कि ईस्टर्न प्रांत के इस इलाके में सुरक्षाबलों का सामना भारी हथियारबंद…

Read More

रांची। रांची के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ केके सिन्हा का शुक्रवार को सुबह 9.45 बजे निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और गुरुवार की रात ही उन्हें मेडिका अस्पताल से घर वापस लाया गया था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह वह चल बसे। गौरतलब है कि पिछले दिनों बाथरूम में गिर जाने के बाद उनकी कमर में चोट लग गयी थी। इसके बाद उनका इलाज रिम्स में हुआ था। गुरुवार की शाम को उनका पेट अचानक फूल गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें अस्पताल में एनिमा…

Read More

पलामू: लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में पहली उग्रवादी घटना हुई है। पलामू जिले के नक्सल प्रभावित हरिहरगंज में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के 12 उग्रवादियों ने गुरुवार की रात पुराना बस स्टैंड स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय को बम विस्फोट कर उड़ा दिया है। घटना रात करीब 12:25 बजे की है। कोई हताहत नहीं हुआ: डीएसपी  छतरपुर डीएसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि भाकपा माओवादियों ने भाजपा कार्यालय को बम विस्‍फोट कर उड़ा दिया, इससे भवन को क्षति हुई है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। हायर गंज थाना पुलिस सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की…

Read More