Author: azad sipahi desk

खलारी: पुलिस उपाधीक्षक खलारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में खलारी पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस निरीक्षक अहमद अली भी शामिल थे। इंस्पेक्टर अहमद अली ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोहननगर में एक तथा करकट्टा में तीन महुआ की अवैध शराब बनाने वाली भट्ठियों में कार्रवाई की गयी। दोनों जगहों पर शराब बनाने वाली भट्ठियों को तोड़ दिया गया। वहीं शराब बनाने का कच्चा माल जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया। महुआ को जला दिया गया, ताकि बाद में इसका उपयोग नहीं किया जा सके। शराब…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के दरभंगा और उत्तर प्रदेश के बांदा में जनसभा को संबोधित किया। दरभंगा में उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोग आतंकवाद को मुद्दा नहीं मानते। यह नया हिंदुस्तान आतंकियों को उनके अड्डे में घुसकर मारेगा। जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहे। दरभंगा में भाजपा ने गोपालजी ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। मोदी ने कहा, यह नये भारत की ललकार है। युवाओं को जात-पात और पंथ समझ नहीं आते, वे सशक्त भारत चाहते हैं। युवाओं को एनडीए गठबंधन पर भरोसा है। मां भारती…

Read More

जयकांत शुक्ला मेदिनीनगर। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांग्ते, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे सहित अन्य पदाधिकारी पलामू पहुंचे। उन्होंने 13-पलामू (अ.जा) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले चुनाव के तैयारियों को लेकर पलामू और गढ़वा जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। पलामू जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने पलामू निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव को लेकर अबतक की गयी तैयारियों का समीक्षा की। पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डां शांतनु कुमार अग्रहरि और गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हर्ष मंगला से चुनाव को लेकर जिला…

Read More

एजेंसी जालोर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पिछले पांच साल में देश के लोगों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए राजस्थान के जालौर में कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबके साथ न्याय होगा और एक हिंदुस्तान-सबका हिंदुस्तान होगा। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने देश के सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों के बैंक खातों में 72 हजार रुपये तक सालाना डालने, महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी कही। थार की भरी दोपहर में यहां एक चुनावी जनसभा में उमड़े…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता सिसई। आपराधिक संगठन इंडियन आर्मी टाइगर के सरगना सहित तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो आॅटोमेटिक देशी पिस्टल,06 चक्र जिंदा गोली, दो सेट वर्दी, और एक मोटरसाइकिल पुलिस बरामद की है। इस गिरफ्तारी को लेकर गुमला एसपी अंजनी कुमार झा ने सिसई थाना में प्रेस वार्ता में बताया कि इस संगठन का सरगना जितेंद्र लोहरा एक कुख्यात अपराधी है। जिसने घाघरा थाना क्षेत्र में सिसई के डाढ़ा गांव निवासी दिनेश साहू की हत्या सहित पूर्व से लोहरदगा के आर्म्स एक्ट मामले में भी वांछित अभियुक्त था।…

Read More

एजेंसी नयी दिल्ली। एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 का समापन हो गया। भारत ने 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज सहित कुल 17 मेडल जीते हैं। पदक तालिका में भारत चौथे नंबर पर रहा। बहरीन 11 गोल्ड सहित कुल 22 मेडल के साथ नंबर एक पर रहा। हर दो साल में होने वाले इस टूर्नामेंट का पिछला आयोजन 2017 में भुवनेश्वर में हुआ था। तब भारत ने 12 गोल्ड, 5 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज समेत 29 मेडल जीते थे। टीम नंबर-1 पर भी रही थी। चित्रा, गोमती और तेजिंदर ने दिलाया गोल्ड: भारत के लिए भारतीय धावक पीयू चित्रा ने…

Read More

LONDON: क्या आपको भी ऐसा लगता है कि खाने के बाद सौंफ खाना सिर्फ माउथ फ्रेशनर का काम करता है तो ऐसा नहीं है। सौंफ खाने को पचाने में मदद करने के साथ ही कई बीमारियों को दूर कर हमें स्वस्थ रहने में मदद करती है। कई बीमारियों में फायेदमंद है सौंफ खाना खाने के बाद अक्सर लोग सौंफ खाना पसंद करते हैं क्योंकि सौंफ का सेवन खाने को अच्छे से पचाता है और मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है। सौंफ खाने से स्वास्थ्य संबंधी अन्य कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। यह एक औषधि के रूप में…

Read More