Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली : चुनावी बॉन्ड्स की वैधता को लेकर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सभी दलों को इसके तहत मिले फंड की जानकारी चुनाव आयोग को देनी होगी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि सभी राजनीतिक दल 15 मई तक मिलने वाली डोनेशन की जानकारी 30 मई तक चुनाव आयोग को सीलबंद लिफाफे में सौंपें। कोर्ट ने कहा है कि राजनीतिक दलों को बताना होगा कि उन्हें इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए किससे कितनी रकम मिली है। यही नहीं उन्हें उस खाते का भी जिक्र करना होगा, जिसमें रकम ट्रांसफर हुई है।…

Read More

नई दिल्ली : मैदान में तमाम विपरित परिस्थितयों के बाद भी शांत रहने वाले कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स मैच में काफी गुस्से में नजर आए। दरअसल, चेन्नै सुपर किंग्स और राजस्थान के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले में ‘नो बॉल’ को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान धोनी भी पिच पर पहुंच गए। मैदान में भ्रम की स्थिति बन गई थी कि अंपायर गांधे ने नो बॉल का फैसला दिया है। लेकिन बाद में अंपायर ने कहा कि उन्होंने नो बॉल का फैसला नहीं दिया था। इसके बाद धोनी भी अंपायर के…

Read More

कराची : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में शुक्रवार तड़के एक सब्जी बाजार में हुए बम विस्फोट में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए। सुरक्षा बलों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जियो न्यूज ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के हजारागंजी इलाके में हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों में से कम से कम सात लोग हजारा समुदाय के थे।

Read More

रायबरेली। रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजेय नही हैं। हम उन्हें हरा देंगे। 2004 के लोकसभा चुनाव में भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीतने की बातें की जा रही थीं, लेकिन हमने जीत दर्ज की। इस बार भी कांग्रेस की जीत होगी। बता दें कि सोनिया गांधी ने पांचवीं बार रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे…

Read More

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को असम और बिहार के भागलपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल लोग देश में ‘तुगलक रोड चुनावी घोटाले’ की चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मध्यप्रदेश् और दिल्ली में आयकर विभाग के छापों का जिक्र कर कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों के मुंह से निवाला छीन कर चुनाव लड़ रही है। पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस का एक नया घोटाला सामने आया है, जिसका नाम है ‘तुगलक रोड चुनावी घोटाला’। दिल्ली में तुगलक रोड पर एक बंगले में…

Read More

हम बात कर रहे हैं झारखंड की राजनीति में एक ऐसे शख्स और पार्टी की, जिनकी चर्चा के बिना कभी भी झारखंड के राजनीतिक इतिहास की इबारत को लिखना संभव नहीं होगा। वह शख्स हैं दिशोम गुरु और पार्टी है झामुमो। राजनीतिक परिदृश्य की बात करें, तो पूरे देश में लोग शिबू सोरेन को जानते हैं। अभी चुनाव का दौर है। चुनावी तपिश से पूरा झारखंड तप रहा है। युद्ध का बिगुल बज चुका है। योद्धा भी कमर कस कर रण में उतर चुके हैं, लेकिन बड़े-बड़े दिग्गज इस बार चुनावी मैदान में हैं। शिबू सोरेन की चर्चा यहां इसलिए भी जरूरी है क्योंकि राजनीति की इसी पाठशाला से गुरुजी ने कई योद्धाओं को तैयार किया। झामुमो से निकलने के बाद अर्जुन मुंडा और विद्युत वरण महतो राजनीति के फलक पर खूब चमके। वहीं हेमलाल मुर्मू अब भी संसद का ठिकाना खोज रहे हैं। हालांकि वह भाजपा में बड़े आदिवासी लीडर के रूप में पहचान बना चुके हैं। आलम यह है कि आज ये तीनों झामुमो के लिए बड़ी चुनौती बन गये हैं। शायद राज्य के राजनीतिशास्त्र का सूत्रवाक्य ही है कि परिवर्तन के सिवाय कुछ भी स्थायी नहीं होता। आज इन लोगों ने अपना नया मुकाम तय कर लिया है। आज शिबू सोरेन इन मूर्धन्य सहयोगियों के लिए बेगाने हो गये हैं। इसी पर फोकस करती राजीव की विशेष रिपोर्ट।

Read More

एजेंसी कलिमपोंग। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर हवाई हमले पर नाखुश होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि भाजपा की अगली सरकार बनाने के बाद उनकी पार्टी कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा देगी। उन्होंने साथ ही कहा कि भाजपा सरकार देश भर में एनआरसी लायेगी और देश के ‘हर एक हिंदू शरणार्थी’ को नागरिकता प्रदान करेगी। अमित शाह भाजपा के दार्जिलिंग से प्रत्याशी राजू सिंह बिष्ट के लिए आयोजित प्रचार कार्यक्रम में बोल रहे थे। बालाकोट हवाई हमले पर सवाल पर उठाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा ने अपना डिजिटल वीडियो रथ मैदान में उतार दिया है। इस रथ के जरिये केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताया जायेगा। साथ ही, इन योजनाओं के लाभार्थियों के वीडियो संदेश भी स्क्रीन पर दिखाये जायेंगे। रथ के जरिये ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ जैसे पार्टी के नारे भी लगातार गूंजते रहेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस वीडियो रथ को हरी झंडी दिखायी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया, मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बख्शी, मीडिया…

Read More