Author: azad sipahi desk

कांग्रेस का नया चुनावी नारा ‘अब होगा न्याय’ एजेंसी नयी दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना चुनावी नारा जारी कर दिया है। इसको कांग्रेस ने ‘अब होगा न्याय’ नाम दिया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का प्रचार अभियान ‘न्याय’ के इर्द-गिर्द रहेगा। उन्होंने कहा कि यह शब्द सभी के साथ न्याय का वादा करता है। कांग्रेस के प्रचार अभियान का थीम गीत जावेद अख्तर ने लिखा है और वीडियो निखिल आडवाणी ने फिल्माई है। बता दें कि कांग्रेस के चुनावी गीत पर चुनाव आयोग ने आपत्ति जतायी थी। चुनाव आयोग की आपत्ति के…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता खूंटी। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत कर्रा प्रखंड के तिलमी, डहकेला, जरियागढ़, बिकुवादाग, गुमडू, बिरदा और लोधमा गांव का दौरा किया। जरियागढ़ गांव में सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि सब मिलकर देश और गांव की व्यवस्था को मजबूत करें। गांव के विकास के लिए भाजपा सरकार सड़क, बिजली, पानी, आवास, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण के लिए वृहद पैमाने पर काम कर रही है। देश को सिरमौर बनाने का संकल्प लेकर भाजपा पार्टी 2019 चुनाव लड़ रही है। जिसे लेकर देश के…

Read More

एजेंसी नयी दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के मिशन शक्ति पर दिये गये बयान पर पलटवार किया है। डीआरडीओ प्रमुख ने शनिवार को कहा कि मिशन शक्ति की प्रकृति ऐसी है कि इसको किसी भी स्थिति में गोपनीय नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि उपग्रह को दुनिया भर के कई स्टेशनों के जरिये ट्रैक किया जाता है। इस दौरान उनसे यह पूछा गया कि इस तरह के परीक्षण को करने के बाद सार्वजनिक करने की क्या जरूरत थी, क्या चुनावी मौसम में…

Read More

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले चार आईपीएस अफसरों का शुक्रवार रात तबादला कर दिया। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक, सीबीआई के खिलाफ धरने के दौरान हर वक्त ममता के साथ दिखे कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा का भी ट्रांसफर हो चुका है। एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया राज्य सरकार इस मामले में कानूनी विकल्प समेत अन्य विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। सभी कॉमेंट्स देखैंकॉमेंट लिखें इलेक्शन ड्यूटी से दूर रहेंगे चारों अफसर अनुज शर्मा के अलावा आयोग ने तीन और पुलिस…

Read More

इस्लामाबाद : पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ जाने के बीच पाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह सद्भावना के तौर पर इस महीने 360 भारतीय कैदियों को चार चरणों में रिहा करेगा जिनमें ज्यादातर मछुआरे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि भारतीय मछुआरों को रिहा करने की प्रक्रिया 8 अप्रैल को शुरू होगी। पहली बार में 8 अप्रैल को 100 मछुआरे रिहा किए जाएंगे। 15 अप्रैल को दूसरे चरण में 100 और भारतीय छोड़े जाएंगे। 22 अप्रैल को तीसरे चरण में 100 और भारतीय रिहा किये जाएंगे और 29…

Read More

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड से चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 10 दिन के अंदर उत्तराखंड में उनकी यह दूसरी चुनावी रैली थी। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 28 मार्च को रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कड़े फैसले लेती है। सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण हमारी सरकार ने ही दिया है। कांग्रेस का घोषणा पत्र ढकोसला है। हमारी सरकार अग्रिम मोर्चों पर बड़ा फैसला ले…

Read More

Ranchi; लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए झारखंड राजग की बैठक शुुक्रवार को हरमू स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई। इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान शामिल हुए। बैठक में संयुक्त प्रचार अभियान चलाने और ठोस रणनीति के तहत राज्य की सभी 14 संसदीय सीटों पर राजग उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का फैसला किया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री रघुवर दास की…

Read More

बेंगलुरु : एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों ने आंद्रे रसेल के बल्ले का कमाल देखा और ऐसा कमाल जिसने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों से शुक्रवार को जीत छीन ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को जीत के लिए आखिरी 4 ओवरों में 66 रन चाहिए थे और उसने ये रन 5 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिए। मैच के बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर निराश नजर आए। कोहली ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ा। इस सीजन RCB की यह लगातार 5वीं हार है और उसे टूर्नमेंट में अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है।…

Read More

झारखंड की तीन लोकसभा सीटों रांची, चतरा और कोडरमा में उम्मीदवार तय करने की कवायद में भाजपा में जिस तरह बीरबल की खिचड़ी पक रही है, उससे पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राजनीति में दिलचस्पी रखनेवालों में खीझ पैदा हो गयी है। असमंजस में फंसे भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह जहां फीका पड़ने लगा है, वहीं विरोधी दलों के प्रत्याशी और कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुट गये हैं।

Read More

झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम गहमा-गहमी के बीच इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या भाजपा पिछले चुनाव का अपना प्रदर्शन दोहरा पायेगी और 47 लाख वोट पाने का रिकॉर्ड तोड़ सकेगी। भाजपा के नेता ऐसा करने का दावा करते हैं, लेकिन विपक्ष की ओर से भाजपा प्रत्याशियों की जिस तरह घेरेबंदी की गयी है, उससे भाजपा को परेशानी हो सकती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को पार्टी ने चाईबासा से फिर मैदान में उतारा है, लेकिन कांग्रेस ने गीता कोड़ा को अपना प्रत्याशी घोषित कर उन्हें मानो चक्रव्यूह में फंसा दिया है। गीता कोड़ा जगन्नाथपुर की विधायक हैं और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई हैं। कांग्रेस के पास लक्ष्मण गिलुआ को घेरने के लिए बागुन सुंब्रुई के बाद यदि कोई सशक्त चेहरा था, तो वह गीता कोड़ा ही थीं। खुद गीता कोड़ा के लिए भी यह चुनाव अग्निपरीक्षा है, क्योंकि इस चुनाव से ही इलाके में उनकी राजनीतिक हैसियत का आकलन होगा। गीता कोड़ा पिछले लोकसभा चुनाव में अपने पति मधु कोड़ा की पार्टी जय भारत समानता पार्टी के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ी थीं और तमाम झंझावातों के बावजूद उन्होेंने दूसरा स्थान हासिल किया था। उस चुनाव में विपक्ष एकजुट नहीं था और गीता कोड़ा के सामने लक्ष्मण गिलुआ के साथ कांग्रेस और सरकार की जांच एजेंसियों का जाल भी था। इस तिकोने घेरे से भी गीता ने शानदार मुकाबला किया था और महज 2.15 लाख वोट हासिल किया था। इस बार तो उन्हें पूरे विपक्ष का समर्थन हासिल है। चाईबासा का यह चक्रव्यूह कितना असरकारक होगा और लक्ष्मण गिलुआ इससे कैसे निकल पायेंगे, इस पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।

Read More

एजेंसी गोरखपुर। समाजवादी पार्टी से सांसद प्रवीण निषाद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। गौरतलब है कि पिछले साल हुए गोरखपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने निषाद पार्टी से गठबंधन कर अपना संयुक्त उम्मीदवार उतारा था। तब प्रवीण निषाद ने भाजपा उम्मीदवार को करारी मात दी थी। उस समय प्रवीण निषाद को सपा, बसपा सहित अन्य सभी विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त था। प्रवीण निषाद के साथ निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा नेता जेपी नड्डा ने गुरुवार को दिल्ली में प्रवीण निषाद को भाजपा ज्वाइन कराया। जेपी नड्डा ने बताया…

Read More