Author: azad sipahi desk

एजेंसी नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के मौके पर गुरुवार को ब्लॉग लिखा। आडवाणी ने लिखा कि भाजपा ने कभी भी राजनीतिक मतभेद रखने वालों को दुश्मन नहीं माना, बल्कि केवल विरोधी समझा। उन्होंने लिखा कि ऐसे लोगों को हमने कभी राष्ट्र विरोधी नहीं कहा। आडवाणी ने लिखा, राष्ट्रवाद के भाजपा सिद्धांत में हमने कभी ऐसे लोगों को राष्ट्रविरोधी नहीं कहा, जो हमसे राजनीतिक मतभेद रखते थे। पार्टी निजी और राजनीतिक स्तर पर हमेशा हर नागरिक के चुनाव की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध रही। पार्टी के भीतर और राष्ट्रीय स्तर…

Read More

नई दिल्ली : बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने जब भारत पर बदले की नीयत से हमले की कोशिश की, तो उसे एयरफोर्स ने बखूबी नाकाम किया था। भारतीय पायलट्स पड़ोसी देश के जेट्स को बॉर्डर पार तक खदेड़ कर आए। इस पूरे घटनाक्रम में विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी की खूब चर्चा हुई, लेकिन कार्रवाई को सफल बनाने में जिन अन्य लोगों का हाथ था उनमें से कई नाम गुमनाम रह गए। इन्हीं में एक महिला स्क्वॉड्रन लीडर भी थीं, जिन्होंने अपनी सूझबूझ और असाधारण सतर्कता से हमले को नाकाम बनाने में पूरा साथ दिया था। फिलहाल इस ऑफिसर…

Read More

बोनोई । सीएम रघुवर दास ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। तब से कांग्रेस का नारा यही रहा। गरीब और गरीब होता चला गया। इससे पता चलता है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कितना फर्क है? गरीबी उन्मूलन की दिशा में सिर्फ नारा दिया। मुख्यमंत्री बुधवार को ओड़िशा के बोनोई में विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा, आइये संकल्प लें, अबकी बार ओड़िशा में भाजपा सरकार का निर्माण करें। सीएम कहा कि नवीन पटनायक को विकास से कोई मतलब नहीं है। 19 साल से ओड़िशा बिजली, पानी,…

Read More

कोलकाता। कांग्रेस के घोषणापत्र में राजद्रोह की धारा को हटाने के वादे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तीखा हमला बोला। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट और पश्चिम बंगाल की सिलिगुड़ी और फिर कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के साथ है या फिर देशद्रोहियों के साथ है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने देश को गाली देने वालों के लिए भी एक योजना बनायी है। भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वाले, तिरंगा जलाने वाले और आंबेडकर की मूर्तियां तोड़ने वालों से भी कांग्रेस को सहानुभूति है। भारत…

Read More

रांची के राजनीतिक क्षेत्र में पिछले चार दशक से जो एक नाम हर राजनीतिक दल में लिया जाता है, वह है सुबोधकांत सहाय का। जनता पार्टी से 1978 में पहली बार हटिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने सुबोधकांत राजनीति के ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी शर्तों पर अपने तरीके से रास्ते तय किये। विधायक से दो बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री तक का सफर उन्होंने केवल इसलिए तय किया, क्योंकि उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। रांची और यहां के लोगों के बीच भैया के नाम से चर्चित यह शख्स सचमुच अपना सारा समय राजनीति में व्यतीत करता है। रांची के इस चर्चित राजनीतिक चेहरे को कांग्रेस ने लगातार चौथी बार लोकसभा का टिकट देकर झारखंड में सबसे हॉट दांव खेला है। अब तक यह तय नहीं हुआ है कि सुबोधकांत के सामने भाजपा का कौन प्रत्याशी होगा, लेकिन इतना तय है कि उनका प्रतिद्वंद्वी जो भी होगा, उसके लिए मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि सुबोधकांत ऐसा चेहरा हैं, जो साढ़े चार साल से लगातार राजनीतिक फील्ड में हैं। उनकी राजनीतिक सक्रियता का ही यह प्रतिफल है कि इस बार कांग्रेस ने सबसे पहले उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। 2014 के चुनाव में सुबोधकांत को रांची से ही टिकट के लिए एड़ी-चोटी एक करना पड़ा था। यहां तक कि रांची से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली गये थे और कार्यकर्ताओं के दबाव पर ही उन्हें मैदान में उतारा गया। हालांकि सुबोधकांत सहाय चुनाव हार गये थे। इसका एक प्रमुख कारण देश में मोदी लहर थी और उनके सामने थे भाजपा के आजमाये हुए पुराने नेता रामटहल चौधरी। इस बार कांग्रेस आलाकमान के पास रांची सीट पर उम्मीदवारी के लिए सुबोधकांत एकमात्र नाम थे। आलाकमान ने उनकी राजनीतिक सक्रियता को महसूसा और जंग में उतार दिया। जबकि इसी कांग्रेस में अभी तक झारखंड की चार सीटों से उम्मीदवार का चयन नहीं हो पाया है। उधर भाजपा भी उम्मीदवार चयन को लेकर परेशानी फेस कर रही है। रांची से सुबोधकांत सहाय को उम्मीदवार बनाने के क्या हैं मायने और इसका कितना लाभ कांग्रेस को मिल सकता है, इसकी पड़ताल करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।

Read More

मुंबई : सूर्यकुमार यादव (59) के अर्धशतक और हार्दिक पंड्या के हरफनमौला खेल से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को यहां चेन्नै सुपर किंग्स को 37 रन से हराकर मौजूदा चैंपियन के आईपीएल में पिछले साल से चले आ रहे 6 मैचों के विजय अभियान पर रोक लगा दी। चेन्नै टीम के सामने 171 रन का लक्ष्य था लेकिन शीर्ष क्रम लड़खड़ाने से वह आखिर तक नहीं उबर पाई और केदार जाधव (54 गेंदों पर 58 रन) के प्रयासों के बावजूद 8 विकेट पर 133 रन तक ही पहुंच सकी। हार्दिक पंड्या ने 20 रन देकर 3, लसिथ मलिंगा ने 34…

Read More

लंदन : अपने बैंक अकाउंट पर भारतीय बैंकों का कब्जा रोकने के लिए विजय माल्या अपनी बदहाल जिंदगी की दास्तां सुना रहा है। जीवन के बेहतरीन दिनों में राजसी ठाटबाट से जीने वाला माल्या कह रहा है कि उसे जीवनयापन के लिए अपनी पार्टनर/पत्नी, पर्सनल असिस्टेंट, परिचित कारोबारियों और अपने बच्चों पर निर्भर होना पड़ गया है। ध्यान रहे कि यह वही विजय माल्या है जिसने 26 मार्च को ट्वीट कर कहा था, मुझसे पैसे ले लो, लेकिन जेट को बचा लो। कर्ज देनेवाले बैंकों के सामने माल्या का झूठ  दरअसल, जिन 13 बैकों का 11,000 करोड़ रुपया माल्या के…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता गिरिडीह। लोकसभा चुनाव के लिए भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने यहां बुधवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में इवीएम से चुनाव पर लोगों का भरोसा नहीं है। इसलिए चुनाव प्रक्रिया में बदलाव करते हुए पुन: बैलेट की ओर लौटना चाहिए। माले नेता ने कहा कि चुनाव से पहले देश में कारगर गठबंधन नहीं बन पाया। बिहार- झारखंड में वामपंथियों को गठबंधन से बाहर रखने की कोशिश हुई। वामपंथियों को बाहर रखकर गठबंधन नहीं हो सकता है। महागठबंधन में जो छेद है, जनता चुनाव में इसका जवाब…

Read More

एजेंसी उत्तरकाशी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को उत्तरकाशी में गरजे। मातली हेलीपैड से वह रैली स्थल रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। करीब 15 मिनट बाद शाह रैली स्थल पर पहुंचे। मंच पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी सीट सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमित शाह का स्वागत किया। मंच पर पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं ने अमित शाह का फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं अमित शाह विक्ट्री साइन दिखाते हुए नजर आये। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों को दबाने…

Read More