Author: azad sipahi desk
कानपुर: बिठूर थाने में हत्या के एक आरोपी से पूछताछ के दौरान थर्ड डिग्री टॉर्चर का बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। आरोपी को जमकर पीटने के बाद पुलिस ने उसके नाजुक अंगों में पेट्रोल डाल दिया। करंट लगाने के दौरान पेट्रोल ने आग पकड़ ली। इससे हड़कंप मचा और पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। दोपहर तक पुलिस मामले को टालती रही, लेकिन शाम को एसएसपी अनंत देव ने एसओ को सस्पेंड कर दिया। पुलिस पर गंभीर आरोप बीते दिनों बिठूर क्षेत्र के भिड़ैया गांव के निर्मल की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने…
मयूरभंज। झारखंड में मोदी सरकार की नीतियों की वजह से महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं। लेकिन ओड़िशा की महिलाएं आज भी गरीबी में जीने को मजबूर हैं। ओड़िशा की बहनों को पीने का पानी लेने मीलों जाना पड़ता है, लेकिन झारखंड में ग्रामीण इलाकों में हमारी सरकार ने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर दी है। महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के द्वार खुले हैं। यह सब डबल इंजन की सरकार से संभव हो सका है। ओड़िशा को भी डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: सरकार बनने जा रही है। आप…
सिमडेगा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए अर्जुन और कड़िया मुंडा
अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस चुनाव में नक्सली बैकफुट पर आ गये हैं, पुलिसिया दबिश और सरकारी व्यवस्था के कारण नक्सली तंत्र पूरी तरह फेल हो गया है, तो यह आपकी गलतफहमी है। कारण इस बार नक्सलियों ने अपना चोला बदल लिया है। इस बार झारखंड में भी नक्सली चुनाव के दौरान वह काम करनेवाले हैं, जिसे सुन कर शायद आपको एकबारगी विश्वास नहीं हो। दरअसल, इस बार झारखंड में भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर नक्सली चुनाव में सक्रिय हो गये हैं। पहले नक्सली बुलेट-बंदूक के सहारे वोट का बहिष्कार करने की धमकी देते थे, लेकिन इस बार बुलेट को जंगल में ही छोड़ गांव-गांव में वोट धमाका करने की तैयारी में हैं। अब नक्सली वोट करने के लिए दबाव बनायेंगे। इसके लिए नक्सली ग्रामीण इलाकों में एनजीओ और अन्य संगठनों का भी सहारा छिपे रूप से ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने खूंटी, चाईबासा, लोहरदगा और चतरा को सेंटर बनाया है। नक्सलियों के निशाने पर इस बार भाजपा सरकार और नेता हैं। संथाल परगना में भी असर डालने की तैयारी में नक्सली जुटे हुए हैं। नक्सलियों की इस रणनीति पर प्रकाश डाल रहे हैं राजीव।
नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात ने एक और आतंकी को भारत को सौंपकर मिसाल पेश की है। इस बार यूएई ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य निसार अहमद तांत्रे को भारत को सौंप दिया। जैश का यह आतंकी जम्मू-कश्मीर के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर दिसंबर 2017 में हमले का मुख्य साजिशकर्ता है। 30-31 दिसंबर, 2017 की रात हुए इस आतंकी हमले में पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। तब तीनों हमलावरों को मार गिराया गया था। NIA को सुपुर्द निसार तांत्रे जैश के दक्षिणी कश्मीर का डिविजनल कमांडर नूर तांत्रे का भाई है। निसार को रविवार को विशेष…
Mumbai : ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम समय में एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से डेब्यू करने वाली आलिया का सफर काफी बेहतरीन रहा है। हाल ही में उन्हें शानदार ऐक्टिंग के लिए फिल्मफेयर की ओर से ‘बेस्ट ऐक्ट्रेस’ का भी अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा वह फिल्मफेयर के कवर पर भी ऐक्टर वरुण धवन के साथ नजर आ चुकी हैं। अब वह Grazia के कवर पेज पर एक अलग ही लुक में नजर आ रही हैं। बता दें कि यह Grazia के अप्रैल इश्यू का कवर पेज है।…
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर पिछले लोकसभा चुनाव में लोगों से झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि पार्टी के घोषणा पत्र में एक भी झूठा वादा नहीं किया गया है और यह पूरी तरह सच्चाई तथा लोगों की आकांक्षाओं पर आधारित है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी की मौजूदगी में लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणा पत्र ‘जन आवाज’ जारी करते हुए राहुल ने कहा कि यह दस्तावेज बंद कमरे में बैठ कर…