जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में एक रूटीन मिशन के दौरान लड़ाकू विमान मिग 27 क्रैश हो गया। गनीमत यह रही कि विमान के पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल की छति नहीं हुई है। साथ ही इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह लड़ाकू विमान सिरोही के गोंडाना में शिवगंज के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 11.45 बजे उत्तरलाई एयरफोर्स से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट को इंजन में खराबी के संकेत मिलने लगे। पायलट खुद को सुरक्षित निकाल पाने…
Author: azad sipahi desk
आजाद सिपाही संवाददाता नाला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाला के आशीर्वाद मैरेज हॉल में शनिवार को भाजपा की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी सुनील सोरेन मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस क्रम में श्री सोरेन सभी कार्यकर्ताओं से मिले एवं चुनावी चर्चा की। उन्होंने चुनावी रणनीति को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुकमनी हेंब्रम, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, केंद्रीय समिति सदस्य माधव चंद्र महतो, खिरोद महतो, आशीष तिवारी, विष्णु मंडल, सुभाष…
एजेंसी गांधीनगर। भारतीय राजनीति में ‘आधुनिक चाणक्य’ कहे जाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। पर्चा भरने से पहले अमित शाह ने भगवा पार्टी के गढ़ में एनडीए में शामिल सहयोगी दलों के नेताओं के साथ चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया। शाह ने नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त चुना। उन्होंने दिन के ठीक 1.39 बजे नामांकन दाखिल किया। रोड शो से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘1982 में मैं यहां बूथ कार्यकर्ता के रूप में नारनपुरा इलाके में पोस्टर और पर्चा चिपकाता…
चंडीगढ़ : पंजाब के खरड़ में जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी के पद पर तैनात एक महिला अधिकारी नेहा शौरी की शुक्रवार को उनके कार्यालय में एक व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, 2009 में जब नेहा रोपड़ में तैनात थीं, उस दौरान उन्होंने आरोपी के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की थी और उसका लाइसेंस कैंसल कर दिया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने हमला किया। पुलिस ने कहा कि अधिकारी नेहा शौरी खरड़ में दवा और खाद्य रासायनिक प्रयोगशाला में तैनात थीं। वह मोहाली और रोपड़ जिलों के लाइसेंस का काम संभालती थी। एक…