नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में गाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई। सर्वोच्च अदालत ने कारों की संख्या और प्रदूषण को देखते हुए कहा कि परिवार नियोजन की ही तरह गाड़ियों के लिए भी ऐसे किसी प्लान को लाने की जरूरत है। दिल्ली-एनसीआर में कारों की संख्या एक करोड़ से ऊपर हो चुकी है। प्रतिवर्ष गाड़ियों की संख्या में 7 लाख की वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस पर चिंता जताते हुए कोर्ट ने कहा कि गाड़ियों की संख्या निर्धारित करने के लिए परिवार नियोजन के ‘हम दो हमारे दो’ जैसे किसी कैंपेन की…
Author: azad sipahi desk
लंदन : ब्रिटेन के सांसदों ने शुक्रवार को ब्रेक्जिट समझौते को तीसरी बार खारिज कर दिया जिसे प्रधानमंत्री टरीजा मे ने संसद में प्रस्तावित किया था। सांसदों ने हाउस ऑफ कॉमन्स में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से तथाकथित अलग होने की शर्तों को 286 के बदले 344 मतों से खारिज कर दिया। कहा, ”यह बेहद खेद का विषय है कि सदन यूरोपीय संघ से व्यवस्थित तरीके से अलग होने का एक बार फिर समर्थन नहीं कर सका। इस फैसले के गंभीर नतीजे होंगे। जो तय है, उसके हिसाब से महज 14 दिनों के अंदर यानी 12 अप्रैल तक यूके को…
दुमका। सीएम रघुवर दास दो दिवसीय दौरे पर दुमका में हैं। संथाल परगना की तीन सीटों, राजमहल, दुमका और गोड्डा को लेकर सीएम जीत की रणनीति बनाने में जुटे हैं। दो दिनों में इन सीटों में पड़ने वाले 18 विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा होगी। पहले दिन शुक्रवार को राजमहल और दुमका के 12 विधानसभा क्षेत्रों का सीएम ने हाल जाना। बारी-बारी से हर विधानसभा क्षेत्र की कोर कमिटी के साथ बैठक की। बाद में विधायक, चुनाव प्रभारी, एससी- एसटी मोर्चा, प्रमंडलीय प्रभारी के साथ भी उन्होंने मीटिंग की। शनिवार को सीएम गोड्डा सीट के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा…
संथाल में भाजपा के चर्चित आदिवासी नेता और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी पार्टी नेताओं से नाराज चल रहे हैं। राजमहल लोकसभा सीट से हेमलाल मुर्मू को टिकट दिये जाने के कारण ताला मरांडी गुस्से में हैं। इनकी नाराजगी का आलम यह है कि भाजपा को कभी भी बाय-बाय कर सकते हैं। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से गुरुवार को मिलकर इन्होंने राजमहल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है। हालांकि वर्तमान में राजमहल से झामुमो के विजय हांसदा सांसद हैं। ऐसे में झामुमो से भी ताला मरांडी को टिकट मिलने की राह कठिन है। ताला मरांडी को उस समय भजपा का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था, जब वे अपने बेटे की शादी नाबालिग लड़की से कराने के बाद विवाद में फंसे थे। पेश है ज्ञान रंजन की रिपोर्ट।
झारखंड में ऐसे विधायकों की खासी तादाद है, जो सांसद के तौर पर प्रमोशन के ख्वाहिशमंद रहे हैं। इनमें से कुछ को लोकसभा के मैदान-ए-जंग में उतरने का मौका मिल रहा है, तो कई ऐसे हैं जिनकी हसरतें टिकट की लड़ाई में ही ध्वस्त हो गयीं। बड़ी पार्टियों ने ज्यादातर विधायकों की लोकसभा टिकट की दावेदारी खारिज कर दी है। कहने को झामुमो कह सकता है कि वह जगन्नाथ महतो पर दांव खेलेगा और कांग्रेस भी गीता कोड़ा का नाम ले सकती है। लेकिन सच यही है कि जगन्नाथ महतो भी पहले चुनाव लड़ चुके हैं और गीता कोड़ा का तो दूर-दूर तक कांग्रेस से वास्ता नहीं रहा है। अभी-अभी वह पार्टी में शामिल हुई हैं। दल के निष्ठावान और समर्पित विधायक अदद टिकट के लिए आलाकमान का मुंह
निहार रहे हैं।
आजसू और झाविमो से एक-एक विधायक चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं, लेकिन इन सभी के साथ एक बात कॉमन है कि ये पहले भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। विधायकों को संसदीय चुनाव के मैदान में नहीं उतारने का सीधा मतलब यही निकलता है कि कोई भी राजनीतिक दल ज्यादा रिस्क लेने के मूड में नहीं है। लेकिन इसका दूसरा पहलू यह भी है कि राजनीतिक दल अपने विधायक को आगे बढ़ाने में भरोसा नहीं करते। विधायकों को प्रमोशन नहीं मिलने के दूरगामी परिणाम भी होंगे। अगर लगातार एक ही व्यक्ति को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया जाता रहा, तो जाहिर है वह अपने को सर्वशक्तिमान समझ लेगा और जिस दिन ये दल उसे किनारा लगाना चाहेंगे, वह पूरी पार्टी को ही चुनौती दे देगा। इस खास राजनीतिक परिस्थिति के बारे में आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।
नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी ने धड़क फिल्म से सभी का दिल जीत लिया था. जाह्नवी की ये पहली फिल्म थी और इसे लेकर वे चर्चा में थीं. फिल्म में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा की गई और दर्शकों को जाह्नवी और ईशान की बॉन्डिंग भी काफी पसंद आई. दोनों पर्सनल लाइफ में भी अच्छे दोस्त हैं. हाल ही में ईशान अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो डाला, जिसमें जाह्नवी कुकिंग करती नजर आ रही हैं. वीडियो में जाह्नवी खाना पकाने में पूरी तरह से मगन नजर आ रही हैं. ईशान ने कैप्शन में लिखा ”शेफ…
एजेंसी पेइचिंग। चीन ने अमेरिका पर संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद रोधी कमिटी के अधिकारों को कम करने का अरोप लगाया है। चीन ने कहा कि अमेरिका मसूद अजहर को वैश्विक आतंकियों की सूची में डालने का दबाव बनाकर संयुक्त राष्ट्र की आतंक विरोधी कमिटी के अधिकार कम कर रहा है। चीन ने कहा कि अमेरिका के इस कदम से यह मुद्दा और उलझ सकता है। अमेरिका ने फ्रांस और ब्रिटेन के सहयोग से यूएन की सुरक्षा परिषद में पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के लिए प्रस्ताव का ड्राफ्ट पेश किया था। अमेरिका ने यह कदम दो…
राजीव रांची। राजनीति में कौन कब बाजी मार ले जाये, यह तो उस वक्त की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। लेकिन यह तल्ख् सच्चाई है कि जनता की नब्ज को पकड़ना सभी नेताओं के बस की बात नहीं। लेकिन यह भी उतना ही सत्य है कि जो नेता इस नब्ज को पकड़ लेता है, वह जननेता बन जाता है। ऐसे ही जननेता हैं लालू प्रसाद यादव। लालू का शरीर राजनीतिक आंच में इतना तप गया है कि भ्रष्टाचार रूपी तीर भी उन पर असर नहीं छोड़ पाता। राजनीति का वह नाम जिसने खुद को इतना मांजा है कि वह सत्ता…
आजाद सिपाही ब्यूरो नयी दिल्ली। भारत ने बुधवार को अंतरिक्ष में महाशक्ति का दर्जा हासिल करते हुए पृथ्वी की निचली कक्षा में तीन सौ किलोमीटर दूर एक सैटेलाइट को मार गिराया। भारतीय वैज्ञानिकों ने इस अभियान को ‘मिशन शक्ति’ नाम दिया था। यह मिशन ओड़िशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप लांच कांप्लेक्स से ऐंटी-सैटेलाइट मिसाइल के परीक्षण से हुअ। यह डीआरडीओ की ओर से एक तरह का तकनीकी मिशन था। मिसाइल के परीक्षण के लिए जिस सैटेलाइट को निशाना बनाया गया, वह भारत के उन उपग्रहों में से है, जो पहले ही पृथ्वी की निचली कक्षा में मौजूद…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा ने झारखंड में 10 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा तो कर दी है, लेकिन चतरा, कोडरमा और रांची की सीटों पर पेंच फंस गया है। बुधवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक रांची और कोडरमा पर बहुत हद तक सहमति बन गयी है, लेकिन चतरा को लेकर पेंच फंस गया है। झाविमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुई नीलम देवी यहां से दावेदारी कर रही हैं। लेकिन सुनील सिंह के समर्थकों ने नीलम देवी की नक्सलियों से सांठ गांठ के आरोपों को लेकर क्षेत्र से दिल्ली तक बवाल कर दिया है। दावेदारों की संख्या बढ़ने…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड में चार लोकसभा सीटों को लेकर झामुमो अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रत्याशियों की घोषणा कर सकता है। वहीं कांग्रेस भी दो अप्रैल के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। फिलहाल झामुमो के शीर्ष नेता ओड़िशा की मयूरभंज सीट एवं बंगाल में पार्टी की स्थिति को लेकर मंथन कर रहे हैं। झामुमो महागठबंधन के तहत ओड़िशा के मयूरभंज में चुनाव लड़ रहा है। यहां पर झारखंड से पहले चुनाव होना है। इसलिए झामुमो फिलहाल इसे लेकर फोकस कर रहा है। मयूरभंज में नामांकन की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होनी है। पार्टी सूत्रों…