Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान
    देश

    बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2026Updated:October 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जोशीमठ क्षेत्र के चाई गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कर्नाटक के पांच श्रद्धालु और दिल्ली निवासी पायलट शामिल हैं।

    हेलीकॉप्टर निजी विमानन कंपनी ट्रांस भारत एविएशन का था। यह बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर पहुंचने के दौरान उसका संपर्क टूट गया और ट्रैकिंग सिस्टम से भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई।

    हादसे से पहले श्रद्धालुओं ने की थी जल्द लौटने की इच्छा

    आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक से आए पांचों श्रद्धालु गुरुवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। दर्शन के बाद वे माना गांव भी गए थे। वहां घूमने के बाद उन्होंने हेलीपैड पर मौजूद गाइड से पूछा था कि क्या वे उसी दिन वापस लौट सकते हैं। हालांकि, खराब मौसम के कारण उस दिन उड़ान नहीं हो सकी।

    नियमों के अनुसार यात्रियों को शुक्रवार सुबह लौटना था। लेकिन मौसम खराब होने और दृश्यता कम होने के कारण उड़ान में देरी हुई। आखिरकार शुक्रवार दोपहर हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से उड़ान भरी। उड़ान के कुछ ही समय बाद उसका संपर्क टूट गया और फिर दुर्घटना की सूचना मिली।

    पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत

    हादसे में जान गंवाने वालों में दिल्ली निवासी पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल और कर्नाटक के पांच यात्री शामिल हैं। यात्रियों की पहचान अरुण सालुंके, प्रतापा, वीबी शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराजा के रूप में हुई है।

    हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव अभियान के दौरान सभी छह लोगों के शव बरामद किए गए।

    ट्रांस भारत एविएशन के पूरे बेड़े को किया गया ग्राउंडेड

    हादसे के बाद एहतियात के तौर पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े को ग्राउंडेड कर दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय क्षेत्र में मौसम खराब था और दृश्यता भी प्रभावित थी।

    इस दुर्घटना ने चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में कथित जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
    Next Article IIT-ISM धनबाद के फाइनल ईयर छात्र की संदिग्ध मौत, एक्वामरीन हॉस्टल के बाहर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
    shivam kumar

      Related Posts

      दिवाली से पहले झारखंड की 51 लाख महिलाओं को मिल सकते हैं ₹2500, मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर किस्त की तैयारी

      October 31, 2026

      JTET परीक्षा को लेकर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में सभी करें सहयोग

      October 31, 2026

      CJI सूर्यकांत का 2 नवंबर को झारखंड दौरा, देवघर में बाबा बैद्यनाथ के करेंगे दर्शन, रांची हाईकोर्ट में डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

      October 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिवाली से पहले झारखंड की 51 लाख महिलाओं को मिल सकते हैं ₹2500, मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर किस्त की तैयारी
      • JTET परीक्षा को लेकर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में सभी करें सहयोग
      • CJI सूर्यकांत का 2 नवंबर को झारखंड दौरा, देवघर में बाबा बैद्यनाथ के करेंगे दर्शन, रांची हाईकोर्ट में डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
      • IIT-ISM धनबाद के फाइनल ईयर छात्र की संदिग्ध मौत, एक्वामरीन हॉस्टल के बाहर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
      • बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version