विधि-विधान से व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, घर-घर बंटा खरना का महाप्रसाद
।।रवि कुमार गुप्ता बरवाडीह प्रतिनिधि।।
बरवाडीह।बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को खरना का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छठ व्रतियों ने नदी एवं विभिन्न छठ घाटों पर स्नान कर भगवान सूर्य को नमन किया। इसके बाद घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खरना का अनुष्ठान पूरा किया।प्रखंड मुख्यालय के बरवाडीह मेदिनीनगर मुख्य पथ स्तिथ विश्वनाथ घाट,आदर्श नगर छठ घाट ,देवरी छठ घाट सहित अन्य घाटों पर व्रतियों की भीड़ देखी गई। व्रतियों ने पारंपरिक तरीके से गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला उपवास का संकल्प लिया। इसके साथ ही छठ व्रत का सबसे कठिन चरण शुरू हो गया। खरना के प्रसाद को ग्रहण करने के लिए लोगों का एक-दूसरे के घरों में पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। लोगों ने व्रतियों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।इधर, खरना पर्व संपन्न होने के साथ ही रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, सजावट और रोशनी की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाजारों में भी पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी हुई है। छठ गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है।
खरना महापर्व संपन्न, 36 घंटे के निर्जला उपवास के साथ पहले अर्घ्य की तैयारी शुरू
Related Posts
Add A Comment

