-त्योहारी बाजार के बीच सुबह-सुबह सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, तेज रफ्तार से आम लोगों की जान पर मंडरा रहा खतरा; गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
बरवाडीह। त्योहारी सीजन में बरवाडीह की सड़कों पर ओवरलोड हाइवा का आतंक बढ़ता जा रहा है। सुबह होते ही छरी (मेटल) से लदे भारी वाहन तेज रफ्तार मे हाइवा वाहन मुख्य सड़कों से गुजरने लगते हैं। धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में इन भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।

इसी बीच बरवाडीह पुलिस ने ओवरलोड छरी लदे दो हाइवा को पकड़कर कार्रवाई की है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी रामलखन वर्णवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तत्कालीन थाना प्रभारी अनुराग कुमार एवं एएसआई संजय चौधरी ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को पकड़ा।पकड़े गए हाइवा के नंबर BR 24G 5983 और JH 19A 9600 हैं। जानकारों के मुताबिक, दोनों वाहनों में निर्धारित क्षमता से करीब 10 टन अधिक छरी लदी होने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक ओवरलोडिंग की पुष्टि आधिकारिक वजन जांच से ही होगी।सवाल यह है कि आखिर किसके भरोसे सड़कों पर मौत का सामान लेकर दौड़ रहे हैं ये भारी वाहन? त्योहार के समय जब बाजार में आम लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, तब भी इन वाहनों पर प्रभावी अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है?स्थानीय लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि केवल छिटपुट कार्रवाई नहीं, बल्कि नियमित जांच अभियान चलाकर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय पहले ही सख्त कदम उठाए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version