गारू अंचलाधिकारी भी रहे मौजूद, नए मतदाताओं को जोड़ने और फॉर्म-6 के माध्यम से नाम दर्ज कराने पर दिया गया जोर
बरवाडीह। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को महुआडांड़ के अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी बरवाडीह प्रखंड कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, अंचलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह तथा गारू अंचलाधिकारी की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की।बैठक में एसआईआर की तैयारियों, मतदाता सूची के सत्यापन, आवश्यक दस्तावेजों के संकलन और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र युवाओं एवं अन्य छूटे हुए योग्य नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए जागरूक किया जाए।

उन्होंने फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही योग्य नागरिकों को आवेदन करने के लिए प्रेरित करने और प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही।

एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। बैठक में एसआईआर से जुड़े कार्यों की प्रगति और आगामी तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।प्रशासन का जोर है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उसकी भागीदारी सुनिश्चित हो।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version