Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड
    बिजनेस

    शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बकरीद की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत होते ही ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना दिया। हालांकि कारोबार की शुरुआत होने के बाद मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार की चाल में गिरावट भी आई। इसके बावजूद अभी तक के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में बने हुए थे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टाइटन कंपनी, श्रीराम फाइनेंस और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 2.44 प्रतिशत से लेकर 1.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर मारुति सुजुकी, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, डिवीज लेबोरेट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 1.48 प्रतिशत से लेकर 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,247 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,339 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 908 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 7 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 37 शेयर हरे निशान में और 13 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 242.54 अंक उछल कर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 77,235.31 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक 350 अंक से अधिक की छलांग लगा कर 77,366.77 अंक के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 297.27 अंक की मजबूती के साथ 77,290.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 105.20 अंक की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 23,570.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने की वजह से ये सूचकांक 130 अंक से अधिक की मजबूती के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 23,579.05 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में भी नरमी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 87.80 अंक की बढ़त के साथ 23,553.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 181.87 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,992.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 66.70 अंक यानी 0.29 प्रतिशत उछल कर 23,465.60 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के स्पा सेंटर में पकड़े गए तीन आरोपितों को मिली जमानत
    Next Article सर्राफा बाजार में कमजोरी, 200 रुपये तक सस्ता हुआ सोना
    shivam kumar

      Related Posts

      सोने की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी के दाम स्थिर

      July 31, 2026

      शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

      July 31, 2026

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      July 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस
      • नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान
      • एलबी सिंह और आरती सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
      • बरियातू गोलीकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने दिया था वारदात को अंजाम
      • जमीन के म्यूटेशन रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, एसीबी ने दर्ज की FIR; पूर्व सीओ श्वेता वर्मा की तलाश तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version