Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा-वह इस समय अच्छे दिख रहे हैं
    स्पोर्ट्स

    जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा-वह इस समय अच्छे दिख रहे हैं

    adminBy adminJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ब्रिजटाउन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जो पिछले साल सितंबर से मैदान से बाहर हैं, उन्हें इस साल अक्टूबर में एकदिवसीय विश्व कप से पहले खेलने का पर्याप्त समय मिल सकता है।

    बुमराह अपनी चोट के कारण सितंबर 2022 से एक्शन से बाहर हैं और ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप 2022 से चूक गए थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से भी बाहर रहे, जहां वह मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    पिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुमराह पर मेडिकल अपडेट जारी कर कहा था, “बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों तेज गेंदबाज अपने रिहैब के अंतिम चरण में हैं और नेट्स में पूरी तीव्रता के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। दोनों अब कुछ अभ्यास मैच खेलेंगे, जिसका आयोजन एनसीए करेगा। हम दोनों की प्रगति से खुश हैं और अभ्यास मैचों के बाद उनका आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेंगे।”

    रोहित ने बुमराह के महत्व को दोहराया और कहा कि वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के साथ लगातार संपर्क में हैं।

    रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला के पहले मैच से पहले एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,” बुमराह के पास काफी अनुभव है और वह अनुभव हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा। वह लंबी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और मुझे नहीं पता कि वह आयरलैंड टी-20 में खेलेंगे या नहीं। लेकिन हम उन्हें विश्व कप से पहले जितना संभव हो उतना खेल का समय देने की कोशिश करेंगे।”

    भारतीय कप्तान ने कहा, “जब आप इतनी बड़ी चोट से वापसी कर रहे होते हैं, तो आपके पास मैच अभ्यास और मैच फिटनेस नहीं होती है। इसलिए वह जितना अधिक खेलेंगे, यह उनके और टीम के लिए उतना ही बेहतर होगा। हम एनसीए के साथ लगातार संपर्क में हैं और वह इस समय अच्छे दिख रहे हैं।”

    रोहित ने अपने वनडे सेटअप में भारतीय टीम की चोटों की समस्याओं और बैकअप उपलब्ध होने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

    उन्होंने कहा, “जब आप बड़े टूर्नामेंट में जाते हैं तो आपको अनुभव की आवश्यकता होती है। लेकिन जब चोटें होती हैं, तो आप नहीं जानते कि आप इसके बारे में क्या कर सकते हैं। हमारी टीम के कई खिलाड़ी घायल हैं, लेकिन हम उन खिलाड़ियों की पहचान करने की कोशिश करते हैं जो विश्व कप में खेलने जा रहे हैं और उन्हें जितना संभव हो उतने मैच देते हैं ताकि उन्हें अनुभव मिल सके। एकादश पर ध्यान देने के साथ-साथ हमें अन्य 15-20 खिलाड़ियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि कोई भी घायल हो सकता है।”

    वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार आज शाम केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय पुरुष हॉकी टीम ने नीदरलैंड के साथ 1-1 से ड्रा खेला
    Next Article टखने में दर्द की शिकायत के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर हुए सिराज
    admin

      Related Posts

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026

      ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

      October 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version