Browsing: चतरा

जिले के मयूरहंड प्रखंड में मानवता शर्मसार हुई। थाना क्षेत्र के सलैया गांव के जंगल में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को घटना तब घटी, जब छात्रा हरिजन जनता उच्च विद्यालय मंझगावां से अपने घर वापस जा रही थी। गांव से चार किलोमीटर दूर स्थित विद्यालय से पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान जंगली रास्ता में दो पहिया वाहन पर सवार दो युवकों ने सलैया जंगल में बनी पुलिया के पास जबरन पक

आम्रपाली कोल परियोजना में कोल कारोबारी से लेवी वसूलने वाले टीपीसी समर्थक अर्जुन गंझू को टंडवा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। चतरा एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर टंडवा पुलिस की टीम ने उसे हुंबी गांव से गिरफ्तार किया।

चतरा जिला के कान्हाचट्टी प्रखंड के मंझौली खुर्द गांव के एक मजदूर में कोरोना की पुष्टि हुई है। डीसी के निर्देश पर एसडीओ राजीव कुमार और सिविल सर्जन अरुण पासवान के संयुक्त नेतृत्व में जिला अधिकारियों की टीम मंझौली गांव पहुचीं और जांच शुरू की। वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जिलेभर में हड़कंप मचा है।

टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टीएसपीसी का दस्ता कमांडर ननकू गंझू उर्फ संजीत को एक एके 47 और 7.62 एमएम का 130 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और गोली रखने का पाउच के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी लावालौंग थाना क्षेत्र के हासिल गांव से हुई।

पुलिस ने बेंगो खुर्द एवम सहातू में छापेमारी कर 57 किलो तरल अवस्था में अवैध अफीम, 64 किलो डोडा व करीब 150 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया।

राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया। कुल 35 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें एसपी और डीआइजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जमशेदपुर, साहेबगंज, गोड्डा, लोहरदगा, धनबाद के एसपी बदले गये हैं।

कोरोना के असली योद्धा झारखंड पुलिस और डॉक्टर हैं। पुलिस गरीबों को खाना खिलाने से लेकर लॉकडाउन को सफल बनाने में जुटी है। अब तक पांच लाख लोगों को पुलिस ने खाना खिलाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर जवान डटे हुए हैं। अगर झारखंड पुलिस न रहे तो लॉकडाउन फेल हो जायेगा। इसमें कोई दो राय नहीं।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने राज्य के सभी स्कूलों को लॉकडाउन की अवधि में स्कूल फीस और बस फीस नहीं लेने…