Browsing: गुमला

गुमला सदर अस्पताल के एक डॉक्टर और एक नर्स का कोरोना सैंपल पॉजिटिव आने की सूचना प्राप्त हो रही है। अगर ये सूचना सही है, तो मान लीजिए अब जिला मुख्यालय में खतरे की घंटी बज चुकी है। इस सूचना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। जहां डॉक्टरों के बीच इस बात को लेकर भय उत्पन्न है। वही अस्पताल कर्मियों के चेहरे पर खौफ साफ झलक रहा है।

तीन दिन से लापता युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है। जारी थाना क्षेत्र के सीकरी पंचायत के डाडटोली गांव के रहनेवाले बिरसा उरांव का शव तीन दिन बाद कोमडो गांव के गेंदाडाड के पास हगरी नाला से पुलिस ने बरामद किया है।

गुमला. पीएलएफआई नक्सलियों के दस्ते से अकेले लड़कर एरिया कमांडर बसंत गोप को मारने वाली बिनीता उरांव को जिले के…

राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया। कुल 35 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें एसपी और डीआइजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जमशेदपुर, साहेबगंज, गोड्डा, लोहरदगा, धनबाद के एसपी बदले गये हैं।

कोरोना के असली योद्धा झारखंड पुलिस और डॉक्टर हैं। पुलिस गरीबों को खाना खिलाने से लेकर लॉकडाउन को सफल बनाने में जुटी है। अब तक पांच लाख लोगों को पुलिस ने खाना खिलाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर जवान डटे हुए हैं। अगर झारखंड पुलिस न रहे तो लॉकडाउन फेल हो जायेगा। इसमें कोई दो राय नहीं।