बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालू यादव, उनके परिवार और आरजेडी के लिए रांची हाईकोर्ट से अच्छी खबर आई…
Browsing: झारखंड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य गठन के बाद पहली बार जिला खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति हो रही है। जिस राज्य में खेल की अपार संभावनाएं हों, वहां खेल की व्यवस्था स्थापित ना हो सके, यह गंभीर विषय था। सरकार गठन के साथ ही खेल को लेकर चिंतन-मंथन किया जा रहा है। वर्तमान सरकार ने राज्य की आंतरिक क्षमताओं को जानने, समझने और उभा
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने साहेबगंज के सिविल सर्जन को अमर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज के इलाज के लिए निर्देश दिया है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जायेगा। इलाज का पूरा खर्च झारखंड सरकार वहन करेगी। बता दें कि अमर शहीद के
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए अब महज 20 दिन बचे हैं। पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम गुरुवार को समाप्त हो गया। इस चरण के लिए 28 अक्तूबर को मतदान होगा। इस बीच राज्य में एक और फ्रंट की एंट्री हुई है, जो एनडीए और महागठबंधन को चुनौती देगा। गुरुवार को रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने थर्ड फ्रंट का एलान किया। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस फ्रंट के संयोजक
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने गुरुवार को साफ कर दिया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कन्हैया कुमार महागठबंधन के चुनावी अभियान में शरीक होंगे। इस घोषणा के बाद साफ हो गया है कि राजद नेता तेजस्वी यादव और कन्हैया कुमार एक मंच पर साथ दिख सकते हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में राजद का भाकपा से गठबंधन नहीं हुआ
भारतीय लोकतंत्र का चुनावी इतिहास हमेशा से रोमांचक संघर्षों का गवाह रहा है, लेकिन इसके अलावा एक और बात, जो भारत के चुनावों ने कई बार प्रमाणित की है, वह है इसकी अनिश्चितता और मतदाताओं की निर्णय क्षमता। हर चुनाव भारत के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता आया है, नये किस्से, नये समीकरण और नयी सियासी परिस्थितियों का निर्माण करता रहा है। चुनावों में कई नेता खोते रहे हैं, तो कई नये नेताओं के अभ्युदय का गवाह भी चुनावी मैदान बने हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम बार
रांची। बिहार भाजपा के नये नेता अब नीतीश कुमार हो गये हैं। बिहार चुनाव में भाजपा की ओर से लोजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तस्वीर का उपयोग नहीं करने को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए ये बातें झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा नरेंद्र मोदी को अपना चुनावी चेहरा बनाने से डरने
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज करोनवाले लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों द्वारा ली जानेवाली अधिकतम राशि में संशोधन किया है। इसके तहत कोई भी प्राइवेट अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्रतिदिन अधिकतम 12 हजार रुपये ले सकेंगे। पहले यह 18 हजार रुपये निर्धारित था।
। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में राष्ट्रीय आदिवासी इंडीजीनस धर्म समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें जनगणना प्रपत्र में आदिवासियों के लिए पृथक ट्राइबल कॉलम, जिसे झारखंड में सरना कोड, धरम कोड के नाम से जानते हैं, आवंटित कराने के लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में अरविंद उरांव, राजकु
बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति की बुधवार को कांग्रेस भवन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इसके पूर्व बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गये चार उम्मीद
प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने के बयान पर लोजपा को चेतावनी देते हुए बिहार भाजपा ने एक बार फिर दोहराया है कि प्रधानमंत्री पहले भाजपा के नेता हैं और फिर वे देश के पीएम हैं। बिहार चुनाव के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री हैं। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए के चारों घटक दलों यानी भाजपा, जदयू, हम व वीआइपी को छोड़ कोई भी हमारे स्टार प्रचारक की तस्वीर का उपयोग चुनाव में नहीं कर सकता है