बिहार विधानसभा का चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माने जानेवाले हिंदी पट्टी के इस प्रमुख राज्य का चुनाव अब राष्ट्रीय दलों के बीच नहीं होकर जदयू और राजद के बीच का हो गया है, जिसमें एक तरफ की कमान 15 साल से सीएम रहे नीतीश कुमार हैं, तो दूसरी तरफ के सेनापति बिहार की सत्ता पर 15 साल तक काबिज रहे लालू-राबड़ी के पुत्र तेजस्वी यादव हैं। इन दोनों नेताओं की टक्कर में रोमांचक मोड़ इसलिए आया है, क्योंकि बिहार में जाती
Browsing: झारखंड
लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में अकेले अपनी किस्मत आजमायेगी। कई दिन तक चली रस्साकशी के बाद आखिरकार लोजपा ने रविवार को बिहार में एनडीए से अलग होने का एलान कर दिया। हालांकि पार्टी केंद्र में एनडीए का हिस्सा रहेगी। इसके साथ ही पार्टी ने साफ किया है कि चुनाव के बाद लोजपा के सभी विधायक भाजपा का समर्थन करेंगे
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में 85 हजार कर्मियों की जरूरत है। इनमें डॉक्टर और पारा मेडिकल कर्मी शामिल हैं। सरकार इन सभी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी। मंत्री ने कहा कि एमसीआइ की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 85 हजार चिकित्सक-कर्मियों की जरूरत है, जिसकी नियुक्ति के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आवश्यकतानुसार नियुक्ति की जायेगी। स्थानीय सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और बचाव को लेकर संकल्पित है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार और जिला
झामुमो के कद्दावर नेता और चार बार राज्य के मंत्री रहे हाजी हुसैन अंसारी को रविवार को अंतिम विदाई दी गयी। उनके पार्थिव शरीर को मधुपुर के पिपरा स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के कई मंत्री और नेता भी उपस्थित थे। अंसारी का शनिवार को निधन हो गया था।
इस बार विधानसभा के उपचुनाव में दुमका की सीट हॉट केक बनी हुई है। सत्ताधारी महागठबंधन ने इस सीट पर झामुमो के बसंत सोरेन को उतारा है। बसंत युवा चेहरा हैं। दुमका इलाके से इनका पूरा परिवार पहले से वाकिफ रहा है। उनके पिता और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने इसी इलाके से कई आंदोलनों की अगुवाई की है। बसंत के भाई हेमंत सोरेन सीएम हैं। उनके द्वारा ही दुमका सीट छोड़ी गयी थी। बसंत सोरेन अभी से ही वहां पसीना बहा रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं। विकास का वादा कर रहे हैं। उन्हें इस बा
बिहार में होने वाले विधानसभा के चुनाव में हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए प्रत्याशी बड़े पैमाने पर काले धन का उपयोग कर सकते हैं। यह पैसा मुंबई और अन्य शहरों से बिहार आ सकता है। यह जानकारी रेल सुरक्षा बल की खुफिया शाखा को लगी है। इसके साथ ही बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों की निगहबानी तेज कर दी गयी है। अब एसएलआर कोचों की भी जांच की जायेगी। बिहार की राजनी
राजनीति सचमुच ऐसा विषय है, जिसे न तो इतिहास से कोई मतलब रहता है और न ही भविष्य से। यह केवल वर्तमान पर जीता है और वर्तमान के बारे में ही सोचता है। इसलिए कहा जाता है कि राजनीति में न कोई स्थायी दोस्त होता है और न कोई स्थायी दुश्मन। बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दौरान यह बात पूरी तरह सही साबित हो रही है। कल तक जो दल एक सा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि जैसे अंग्रेजी शासन ने महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन से धक्का मारकर उतारा। वैसा ही सलूक यूपी की योगी सरकार ने राहुल गांधी के साथ किया है। उरांव बापू वाटिका में किसानों के समर्थन में आयोजित धरना को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले रामेश्वर उरांव ने बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड के लोग अपने कर्म और कर्तव्य से अपनी पहचान बनाते हैं। यहां के लोग शॉर्टकट नहीं अपनाते। शुक्रवार को धुर्वा के जेएससीए स्टेडियम में आयोजित कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का प्रस्ताव जब रखा गया, तो बड़ी दुविधा थी। झारखंड समेत पूरा देश वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रहा था। लेकिन हुनर को निखारने के लिए
झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने कोविड-19 एवं लॉकडाउन इफेक्ट को देखते हुए उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। आयोग ने चालू बिजली दर में किसी भी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं की है। साथ ही कई प्रकार की छूट एवं सुविधा देकर उपभोक्ताओं को पूरी तरह से खुश करने का प्रयास किया है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) ने आयोग में पिछले दिसं
भाजपा और आजसू पुराने साथी हैं। अलग झारखंड राज्य की लड़ाई दोनों ने मिलकर लड़ी है। इस बार भी राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ भाजपा और आजसू साझा लड़ाई लड़ेंगे।
शुक्रवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से उनके आवास पर मुलाकात के बाद ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। मुलाकात के दौरा