फर्स्ट टाइमर वोटर दिखे उत्साहित, आधी आबादी भी पीछे नहीं
Browsing: झारखंड
तीसरे चरण के मतदान के बाद 50 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न
गुस्साये लोगों ने थाना घेरा, लाठी चार्ज में दर्जनों घायल
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधानसभा में आयोजित बीजेपी की जनसभा में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। जनसभा को…
हर भाषण का एक अर्थ होता है। और यदि भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसी शख्सियत के हों, तो इसके अपने मायने होते हैं । दस दिसंबर को झरिया के जियलगोरा मानस मंदिर मैदान मेेंं जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनी, तो झरिया खाली नहीं होगा, हां भाजपा को झरिया सीट खाली जरूर करनी पड़ेगी, तो प्रकारांतर से वह झरिया की जनता की नब्ज पर हाथ रख रहे थे। उनके भाषण के तीसरे दिन 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद के बरवाअड्डा मैदान में आयोजित सभा में गठबंधन के घटक दलों पर प्रहार करते हुए वोटरों को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में एक विचित्र राजनीतिक माहौल बनाया। इसकी वजह से देशवासियों का भरोसा ही घोषणापत्रों से उठ गया। लोगों को लगने लगा था कि नेता चुनाव के दौरान घोषणाएं करते हैं और फिर भूल जाते हैं। देश के अंदर ये भावनाएं भरनेवाली कांग्रेस के कारण यह स्थिति पैदा हुई। राजद, झामुमो और वामपंथियों ने भी यही किया। पर भाजपा ने छह महीने में दिखा दिया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, उन्हें पूरा करने में हम दिन रात एक कर देते हैं। इस सभा के जरिये जहां नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा वहीं जनता से पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। जाहिर है कि चौथे चरण की पंद्रह सीटों में से कोयलांचल की नौ सीटें भाजपा और महागठबंधन दोनों के लिए बेहद महत्व की हैं और इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए दोनों ओर से पार्टी के शीर्ष नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया है। इन सीटों पर बाहुबलियों और मजदूर नेताओं की राजनीतिक लड़ाई पर प्रकाश डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।
महगामा (झारखंड)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को राजमहल में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार पर…
धनबाद: नागरिकता संशोधन बिल पर सियासी संग्राम गहराने लगा है। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों…
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। 17 सीटों पर 1…
भाजपा सरकार ने बहायी विकास की गंगा
तलगाड़िया। चंदनकियारी प्रखंड के महाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व…
झारखंड में विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी पूरे उफान पर है। 81 में से 33 सीटों पर दो चरणों में पलामू और कोल्हान के इलाके में मतदान हो चुका है और अगले 24 घंटे में 17 सीटों पर मतदान होना है। इसके बाद सोमवार 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे और चौथे चरण का चुनाव जहां भाजपा के लिए अपना गढ़ बचाने की चुनौती है, वहीं विपक्षी दल इस भगवा गढ़ को भेदने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। ये 32 सीटें उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर के साथ कोयलांचल-लालखंड में हैं, जहां भाजपा का दबदबा है। 32 में से 22 सीटें अभी भाजपा के पास हैं। इन सीटों पर इस बार मुकाबला इतना जबरदस्त है कि कौन कहां किस पर कब भारी पड़ जाये, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं है। हर दल और उम्मीदवार के अपने-अपने दावे हैं। तीसरे और चौथे चरण में होनेवाले चुनाव और इन सीटों के समीकरणों पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास रिपोर्ट।