टेरर फंडिंग मामले में एनआइए की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एनआइए ने गिरिडीह से 25 लाख के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादी झारखंड-बिहार स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य सुनील मांझी उर्फ सुनील सोरेन है। वह गिरिडीह के मधुबन के लहरबेड़ा का रहने वाला है। एनआइए की टीम सुनील को कब्जे में लेने के बाद गि
Browsing: Jharkhand Top News
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने मानसिक मजबूती के साथ चीन से लड़ने की सलाह प्रधानमंत्री को दी है। उन्होंने गुरुवार को वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा श्रृंखलाबद्ध तरीके से जारी किये जा रहे वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर यह संदेश दिया। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार विभिन्न माध्यमों से केंद्र सरकार का ध्यान ज्वलंत
कोरोना के खतरनाक संक्रमण से पूरी दुनिया तबाह है और झारखंड में यह बीमारी खतरनाक ढंग से फैल रही है। 31 मार्च के बाद से अब तक राज्य में संक्रमितों की संख्या साढ़े छह हजार तक पहुंच गयी है, जिसमें से तीन हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यह सुकून की बात नहीं है, क्योंकि जिस तेजी से यह संक्रमण फैल रहा है, उससे स्थिति की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थिति को काबू में करने के लिए साढ़े तीन महीने का लॉकडाउन थोड़ा कारगर जरू
रिम्स से फरार कोरोना पॉजिटिव युवक को बरियातू पुलिस ने पकड़ लिया है। गुरुवार की सुबह बरियातू थाना की पुलिस ने रिम्स के पीछे वाली झाड़ियों से युवक को पकड़ा गया । पूछताछ में युवक ने बताया कि डर से रिम्स के पीछे वाली झाड़ी में छिपा हुआ था। फरार युवक रिम्स के सर्जरी विभाग में भर्ती था । उसकी आंत में छेद था, और उसका ऑपरेशन होना था।
राज्य कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी। कैबिनेट सचिव अजय कुमार ने फैसलों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने झारखंड राज्य योजना अंतर्गत शहीद ग्राम विकास योजना की अवधि विस्तार की स्वीकृति दी।
झारखंड में बेकाबू कोरोना पर नियंत्रण के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया। इसके तहत राज्य में सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अब यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पाया जायेगा या लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करेगा, तो उसे दो साल तक जेल हो सकती है और साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना पड़ेगा
जमशेदपुर के भाजपा नेता सह वकील की हत्या से राज्य की सियासत गर्मा गयी है। एक ओर वकील इस घटना से आक्रोशित हैं और उन्होंने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। जमशेदपुर कोर्ट परिसर में वकीलों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के करीबी एवं अभिजीत बार के मालिक अभय सिंह के कतरास रानी बाजार स्थित आवास के बाहर बीती रात 11.30 बजे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोलियों की आवाज सुनकर अभय सिंह की पत्नी निभा सिंह आवास की बालकोनी पर पहुंची, तो वह बाहर दो अपराधियों को देख शोर मचाने लगी।
कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन और आर्थिक मंदी के निराशाजनक दौर में यदि कोई सकारात्मक सूचना आती है, तो आम लोगों को थोड़ी देर के लिए ही सही, खुशी जरूर मिलती है। पिछले 24 घंटे में झारखंड के लिए तीन अच्छी खबरें आयीं और इसने आम लोगों में निराशा की जगह उम्मीद की किरण दिखायी है। इन सकारात्मक खबरों से साबित हो जाता है कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार लॉकडाउन के दौरान कामकाज के प्रति कितनी गंभीर है और योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए कितना काम हो रहा है।
रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। कुछ दिन पूर्व ही वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे। उसके बाद उन्होंने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था। मंगलवार को उन्होंने जांच के लिए सैंपल दिया था। सैंपल जांच में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे पहले मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के उन नौ लाख किसानों के लिए बड़ा फैसला किया है, जो प्रधानमंत्री किसान योजना पोर्टल में निबंधित नहीं हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में राज्य में धान उत्पादन एवं बाजार अभिगम्यता और सुलभता के लिए ‘सहायता’ नामक प्रस्तावित नयी योजना एवं बाजार समिति के प्रस्ताव की समीक्षा के दौरा