भाजपा अध्यक्ष ने चुनावी सभाओं में कसा तंज : इटालियन चश्मा लगा रखा है राहुल बाबा ने
Browsing: राजनीति
पीएम से लेकर सीएम तक, हेमंत से लेकर सुदेश तक जमे रहेंगे
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा ने विधायक ताला मरांडी और प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर समेत 11 नेताओं को पार्टी…
राजनीति में चर्चित चेहरों और सीटों की चर्चा स्वाभाविक रूप से हर चुनाव में होती रहती है। झारखंड विधानसभा चुनाव में इस दफा कोयलांचल की झरिया सीट एक ही परिवार की दो बहुओं के बीच चुनावी लड़ाई के लिए चर्चा में है। यहां मुकाबला दिलचस्प और रोमांचक दोनों है। वर्ष 2014 के चुनाव में यह सीट दो भाइयों के संघर्ष के कारण चर्चा में थी। यूं तो इस सीट पर 17 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं, पर सिंह मेंशन और रघुकुल की चुनावी टक्कर में इनकी चर्चा कम ही होती है। सिंह मेंशन सूर्यदेव सिंह की विरासत का किला है, तो रघुकुल राजन सिंह के बेटों की आरामगाह। इस बार यहां चुनावी लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच या यूं कहें कि एक ही परिवार से ताल्लुक रखनेवाली दो महिला नेत्रियों के बीच है। इस लड़ाई में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा और किसके हाथ हार आयेगी, यह 23 दिसंबर को पता चलेगा, पर अभी इतना तो दिख रहा है कि इस सीट पर दो बहुओं की लड़ाई हर दिन दिलचस्प होती जा रही है। झरिया सीट पर दो बहुओं की लड़ाई और सिंह मेंशन तथा रघुकुल के अस्तित्व में आने की कहानी बयां करती दयानंद राय की रिपोर्ट।
निरसा, सिंदरी और देवघर में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
गोड्डा। नितिन गडकरी ने शुक्रवार को रजौन मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी की खूब तारीफ की।…
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री ने झरिया में कांग्रेसी प्रत्याशी के पक्ष में किया सभा
झारखंड में तीसरे चरण के मतदान के साथ ही 81 में से 50 सीटों पर चुनाव पूरा हो गया है। अब दो चरणों में बाकी बची 31 सीटों पर 16 और 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतदाताओं के फैसले की जानकारी 23 दिसंबर को मिलेगी। इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि यह चुनाव पूरी तरह भाजपा बनाम विपक्ष के रूप में देखा जा रहा है। इन 81 सीटों में से 10 सीटें ऐसी हैं, जिनके परिणाम पर पूरे देश की निगाहें हैं। इनमें से पांच सीटों पर मतदान हो चुका है। इनके बारे में जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर कयासों और अटकलबाजियों की सबसे अधिक जुगलबंदी सुनाई दे रही है। उसी तरह सिल्ली सीट पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी तरह कोडरमा, पांकी और विश्रामपुर के संभावित चुनाव परिणामों के बारे में जोड़-घटाव किये जा रहे हैं। चौथे और पांचवें चरण की जिन सीटों के बारे में जीत-हार की चर्चा सबसे अधिक है, उनमें झरिया, चंदनकियारी, बाघमारा, दुमका और पाकुड़ सीट है। झरिया में जेठानी और देवरानी के बीच मुकाबला है, वहीं बाघमारा में दो दबंग आमने-सामने हैं। दुमका में हेमंत और लुईस मरांडी के बीच जंग है तथा पाकुड़ मेेंं आलमगीर आलम तथा अकील अख्तर की साख दांव पर है। चंदनकियारी सीट पर अमर बाउरी और आजसू के उमाकांत रजक के बीच फाइट टाइट है। जैसे रात के आकाश में लाखों तारों के बीच चमक रहे एक चांद की चर्चा अधिक होती है, वैसे ही झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से इन दस सीटों पर हार-जीत के समीकरणों को समझने की रुचि हरेक झारखंडी में स्वाभाविक रूप से है। इन सीटों पर मुख्य उम्मीदवारों और उनकी टक्कर से निर्मित हुई परिस्थितियों की पड़ताल करती दयानंद राय की रिपोर्ट।
फर्स्ट टाइमर वोटर दिखे उत्साहित, आधी आबादी भी पीछे नहीं
तीसरे चरण के मतदान के बाद 50 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधानसभा में आयोजित बीजेपी की जनसभा में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। जनसभा को…
