Browsing: विशेष

चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर चुन-चुन कर प्रहार किया। इतना ही नहीं, उन्होंने झारखंड के हित की बात भी कही और अपनी सरकार के काम का हिसाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयला हमारा और बिजली बांग्लादेश को, यह नहीं होने दिया जायेगा। उनका इशारा गोड्डा में बन रहे अडाणी के बिजली संयंत्र की ओर था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ दुमका थाना में जिला कांग्रेस कमिटी ने मामला दर्ज कराया है। सरकार पलटने और तीन माह में भाजपा की सरकार बनने संबंधी बयान के आधार पर भाजपा नेता के खिलाफ निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने की साजिश का आरोप लगाया गया है। दीपक प्रकाश ने अपने बयान में तीन महीने के अंदर सरकार के गिर जाने का दावा किया था। शनिवार को दुमका जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने

दुमका। झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा है कि जनता काम के आधार पर वोट देती है, ना कि परिवार के आधार पर। बीजेपी के नेताओं की ओर से की जा रही बयानबाजी पर गुरुजी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुरुजी ने कहा है कि बीजपी के नेता सिर्फ राजनीति करने के लिए अटपटा बयान दे रहे हंै। इस तरह के बयानों से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है।

चंद्रपुरा। एनडीए के प्रतिनिधियों द्वारा आवाज उठाने पर हेमंत सरकार सरना कोड को लेकर सजग हुई है। राज्य सरकार अब तक पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पिछले दस महीने में राज्य सरकार किसी भी मामले पर केंद्र सरकार से बात नहीं की। इस उपचुनाव के परिणाम के बाद सरकार गिरे या नहीं, लेकिन सरकार का मनोबल गिरना तय है।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले आरक्षण का जिन्न प्रकट हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण देने की वकालत कर जिस राजनीतिक ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल किया है, वह उन्हें चुनावी लाभ तो दिला सकता है, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं। भारत में, खास कर हिंदी पट्टी के राज्यों में आर

झारखंड के आदिवासियों के हित में बड़े फैसले लेने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को एक और बड़ा फैसला लिया। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि राज्य सरकार सरना कोड को लागू करने की सिफारिश केंद्र सरकार से करेगी। इसके लिए राज्य स्थापना दिवस के पहले विशेष सत्र बुलाकर इसे विधानसभा में पारित करेगी और केंद्र को अपनी अनुशंसा भेज देगी।

जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार को दिन-दहाड़े पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान माओवादियों ने आइइडी ब्लास्ट कर दिया। इसमें तीन जवान घायल हो गये। इनको बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है।
एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि

यह चुनाव भाजपा से ज्यादा आजसू के लिये चुनौतीपूर्ण है। गठबंधन सरकार में बीते दस महीने में कोई काम नहीं हुआ। यह बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने शुक्रवार को कहीं। वे बोकारो थर्मल स्थित झारखंड चौक और कथारा में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। श्री महतो ने कहा कि कांग्रेस के लोग एनडीए प्रत्याशी से दस वर्ष के कार्यकाल का हिसाब मांग रहे हैं,

झारखंड की उप राजधानी दुमका और कोयला क्षेत्र की प्रमुख सीट बेरमो में हो रहे उप चुनाव में अब चार दिन बाकी रह गये हैं। इसलिए इन दोनों क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। इन दोनों सीटों पर प्रचार का शोर एक नवंबर की शाम को थमेगा, लेकिन अभी चल रहे प्रचार ने साबित कर दिया है कि झारखंड की राजनीति के लिए इन दोनों सीटों की क्या अहमियत है। सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से दुमका में झामुमो के बसंत सोरेन और बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिं

दुमका उपचुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चरम पर है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर जम कर आरोप लगा रहे हैं। दोनों आम लोगों को भरोसा दे रहे हैं कि अगर उनका उम्मीदवार जीता, तो इलाके का कायाकल्प हो जायेगा। गुरुवार को दुमका से 25 किलोमीटर दूर भुरकुंडा पंचायत के गुढ़ियारी गांव के फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र सरकार और राज्य में पूर्व की सरकार पर जम कर बरसे। हेमंत ने कहा कि अलग राज्य

दुमका और बेरमो में होनेवाले उपचुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। इस टक्कर में एनडीए की चुनावी रणनीति को धार देने की कमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के जिम्मे है। 25 फरवरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालनेवाले दीपक प्रकाश ने न सिर्फ पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती दी है बल्कि एनडीए को भी मजबूत करने में एड़ी-चोटी एक कर रहे हैं।