Browsing: विशेष

झारखंड को राजनीति की प्रयोगशाला के विशेषण से यूं ही नहीं नवाजा गया है। यह राज्य जितना छोटा है, उतनी ही गहरी और संवेदनशील यहां की राजनीति है। इसलिए यहां कौन कब किस कारण से अपनी पार्टी को छोड़ दूसरे खेमे में शामिल हो जायेगा, इसकी भनक भी

फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज केंद्र द्वारा झारखंड के खाते से राशि काटे जाने से नाराज है। इस मामले में चेंबर ने झारखंड सरकार के स्टैंड का समर्थन करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखा है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा डीवीसी की बकाया राशि के रूप में झारखंड के खाते से की गयी 1417 करोड़ रुपये की कटौती को गलत करार दिया गया है।

कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले में मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार को रांची के होटल लीलैक के एक्सिस बैंक के खाते में पड़े 11.92 लाख रुपये जब्त कर लिये। होटल लीलैक के मालिक विनय प्रकाश हैं। उनकी एक कंपनी डोमको स्मोकलेस फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड है। आरोप है कि इस कंपनी ने साल 2005 में उत्तरी बोकारो के लालगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन फर्जी तरीके से लिया था। कंपनी ने उससे सात करोड़ की उगाही की थी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा गठित पार्टी की समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को मोरहाबादी में धरना पर बैठे झारखंड सशस्त्र पुलिस सामान्य आरक्षी, गृह रक्षा वाहिनी के नव चयनित अभ्यर्थियों और पंचायत सचिव सह लिपिक के चयनित अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनका अनशन तुड़वाया। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अभ्यर्थि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के तीन मेडिकल कॉलेजों के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के साथ फिर से सौतेला व्यवहार किया है। केंद्र की ओर से राज्य को परेशान किया जा रहा है। हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि तीन मेडिकल कॉलेज चालू हो चुके थे। कुछ आधारभूत संरचनाओं और कर्मचारियों की कमी थी। उसे पूरा किया जा रहा था।

राज्य की महागठबंधन सरकार में बीते नौ दस महीनों में सड़क, पुल-पुलिया, घर-घर पानी पहुंचाने जैसी सभी योजनाएं बंद हैं। पेटरवार में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के पक्ष में प्रचार करते हुए यह बातें सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहीं। वहीं, केंद्रीय सचिव संतोष महतो ने कहा कि एनडीए के शासन में जिस तेजी से विकास का काम हो रहा था।

झारखंड प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन ने सत्ता संभाली है, तो पिछली सरकार से खजाना खाली मिला। इसके बाद राज्य सरकार ने अपने संसाधनों के माध्यम से विकास के काम शुरू किये, लेकिन अचानक 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीवी पर आये और बिना सोचे-समझे लॉकडाउन की घोषणा कर दी।

बेरमो के जरीडीह में कांग्रेस प्रत्याशी अनुप सिंह के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे मांडर विधायक बंधु तिर्की ने यह बातें गुरुवार को कहीं। श्री तिर्की ने अरालडीह पंचायत क्षेत्र के डुमरडीह, शीमलडीह, टिपरुबेड़ा, लेट गौड़ा तथा अन्य सुदूर क्षेत्र में पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यहां ग्रामीणों ने विधायक तिर्की का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। श्री तिर्की ने आजाद सिपाही से कहा कि भाजपा सबसे बड़ा झुट्ठा पार्टी है, यह हर जगह लोग कहते सुनाई पड़ रहे हैं।

साम्य ढूंढे जाने से मिलते हैं और यदि बेरमो तथा दुमका सीट में महागठबंधन और भाजपा के उम्मीदवारों में साम्य ढूंढे जायें, तो कई समानताएं निकलकर सामने आने लगती हैं। दुमका में झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन और अनुप सिंह में साम्य ये है कि ये दोनों युवा हैं और पहली बार जनता की अदालत में हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार लुइस मरांडी तथा योगेश्वर महतो बाटुल में साम्य यह है कि ये दोनों अपनी सीटों पर एक या अधिक बार जीत का स्वाद चख चुके हैं। दुमका में लुइस एक बार जीत हासिल कर चुकी हैं

तीन नवंबर को होने वाले मतदान से पहले भाजपा ने दुमका विधानसभा उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सदर प्रखंड दुमका के मकरो में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि सरकार विधानसभा के पटल पर झूठ बोलती है। किसानों की कर्ज माफी को लेकर सरकार ने सदन में घोषणा की थी, लेकिन अब तक किसानों की कर्ज माफी नहीं हुई है।