Browsing: विशेष

कोरोना से जंग में झारखंड लगातार आगे बढ़ रहा है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना को मात देनेवालों की दर के मामले में झारखंड नौवें स्थान पर पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर है 60.77 फीसदी है, जबकि झारखंड में यह 74.3 प्रतिशत है। झारखंड की यह उपलब्धि हेमंत सोरेन सरकार के अथक प्रयासों का परिणाम है।

स्थानीय नीति को लेकर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि झारखंड में 1932 का खतियान लागू होगा। यह हर हाल में लागू होना भी चाहिए। आजाद सिपाही के साथ फोन पर बातचीत में जगरनाथ महतो ने बताया कि मौजूदा सरकार ने पहली कैबिनेट में ही तय कर दिया है कि तीन सदस्यीय कमेटी ही स्थानीय नीति के प्रारूप को तय करेगी।

जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने एक बार फिर भ्रष्टाचार का बड़ा मुद्दा उठाया है। रविवार को उन्होंने सारंडा में लौह अयस्क के अवैध खनन के मामले में संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा, एक अप्रैल 2017 से 31 दिसंबर 2017 तक एक कंपनी ने सारंडा में लौह अयस्क का अवैध खनन किया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रदेश की हर पंचायत में पांच-पांच चापाकल लगाये जायेंगे। डॉ उरांव लोहरदगा के दो दिवसीय दौरे के क्रम में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर र

झारखंड में जमीन की राजनीति खूब होती है। यहां उस ‘जमीन’ की बात नहीं होती, जिसे जनता से जुड़ाव के अर्थ में लिया जाता है, बल्कि उस ‘जमीन’ की बात हो रही है, जिस पर अट्टालिकाएं खड़ी होती हैं और उद्योग-धंधे लगते हैं, यानी रीयल इस्टेट की। आज से करीब 20 साल पहले जब झारखंड बना, तो यहां दो चीजें बहुत तेजी से उभरीं और फैलती चली गयीं।

राजधानी रांची के नये एसएसपी के रूप में आइपीएस सुरेंद्र कुमार झा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें निवर्तमान एसएसपी अनीश गुप्ता ने विधिवत पदभार सौंपा। पदभार सौंपने के दौरान अनीश गुप्ता ने सुरेंद्र झा को बधाई दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि नये विद्युत अधिनियम के कई प्रावधानों से राज्यहित का हनन होता है। कमजोर और पिछड़े राज्यों के हित सुरक्षित रखने के लिए इन्हें बदले जाने की जरूरत है। वह शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह की वीडियो कांफ्रेंसिंग में झारखंड का पक्ष रख रहे थे। यह वीडियो कांफ्रेंसिंग विद्युत अधिनियम (संशो

रांची। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की नयी कार्यसमिति और जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश द्वारा जारी सूची में आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री बनाये गये हैं। संगठन महामंत्री की जिम्मेवारी पूर्व की तरह धर्मपाल सिंह संभालेंगे। समीर उरांव, आदित्य साहू और प्रदीप वर्मा को महामंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

झामुमो कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में पूरी ताकत लगा देें। जनता के हित में काम करें और सरकार की योजना जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंच रही है या नहीं इसे देखें। पलामू जिला समिति की आॅनलाइन बैठक में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए ये बातें झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहीं।

आज भारत के लिए और इसके 130 करोड़ लोगों के लिए गौरव का दिन है। पिछले 18 दिन से अपने 20 जांबाजों की शहादत से गुस्से में उबल रहे देश की छाती को आज तीन जुलाई को उस समय बड़ा सरप्राइज मिला, जब प्रधानमंत्री खुद सीमा की रक्षा में जुटे मां भारती के सपूतों से मिलने लेह पहुंच गये। प्रधानमंत्री ने देश को जहां बड़ा सरप्राइज दिया है, वहीं दुश्मनों को साफ चेतावनी दे दी है कि यह नया भारत है, जो किसी की हेकड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगा।