बंगाल और झारखंड के सबसे बड़े अवैध कोयला कारोबारी अनुप मांझी उर्फ लाला और जयदेब मंडल हर महीने इन दोनों राज्यों की राज्य के नेताओं को दो सौ करोड़ रुपये देते हैं। सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार किये गये इन दोनों के बारे में कहा जाता है कि इनकी रगों में खून नहीं, कोयले की कालिख दौड़ती है। इन्होंने इस अवैध कारोबार की मदद से 20 हजार करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया है। फिल
Browsing: विशेष
भारतीय राजनीति में नीतीश कुमार को एक गंभीर और शालीन राजनेता माना जाता रहा है। लेकिन शुक्रवार को बिहार विधानसभा में उनका जो रूप दिखा, वह सभी को आश्चर्यचकित कर गया। नीतीश ने नेता प्रतिपक्ष की आपत्तिजनक टिप्पणी के जवाब में शाली
अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीबीआइ की बड़ी कार्रवाई जारी है। अवैध व्यापार और कोयले की चोरी के आरोपों को देखते हुए सीबीआइ की टीम ने झारखंड पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में एकसाथ 45 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस मामले में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, रेलवे, सीआइएसएफ के अधिकारियों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामले भी दर्ज किये गये हैं।
रामगढ़ का नेमरा गांव तीन तरफ से पहाड़ों से घिरा है। छोटा सा गांव, लेकिन इस गांव में पैदा हुए लोगों की कहानी अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो रही है। इसी गांव में सोरेन परिवार रहता है। यह वही परिवार है, जिसने जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष की लंबी कहानी गढ़ी है। इस कड़ी में सोबरन मांझी का है। शुक्रवार को उनका शहादत दिवस मनाया गया। महाजनी प्रथा के खिलाफ सोबरन ने ही पहला बिगुल फूंका था, जिसे उनके पुत्र शिव चरण मांझी (शिबू सोरेन का पुराना नाम) ने आगे ब
राजधानी के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अगले साल जनवरी में नया एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम) मिल जायेगा। इसका काम मई-जून में ही पूरा होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण समय पर काम पूरा नहीं हो पाया। अब यह काम 31 दिसंबर तक पूरा हो जायेगा। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि नयी एटीसी बिल्ंिडग का काम 96 फीसदी तक पू
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस पर बरलंगा के लुकैयाटांड में हर साल की भांति इस साल भी एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि को झारखंड का हर व्यक्ति जानता है। यह वही भूमि है, जहां से अलग झारखंड राज्य के लिए, मूलवासी-आदिवासी के लिए, जल, जंगल, जमीन के लिए क्रांतिकारी आवाज बुलंद हुई थी।
राजधानी के कडरू डाकघर में फर्जीवाड़े के एक मामले का खुलासा हुआ है। यह फर्जीवाड़ा किसी और ने नहीं, बल्कि वहां के पोस्टमास्टर ने ही की है। यह मामला बचत खाते से जुड़ा है, जहां पर पोस्ट मास्टर ने ही ग्राहकों के विश्वास को तोड़ते हुए लाखों की चपत लगायी है।
बोकारो। संयुक्त बिहार में मंत्री रहे और बोकारो, धनबाद तथा गिरिडीह की राजनीति में गहरी पैठ रखनेवाले दिग्गज नेता अकलू राम महतो का शुक्रवार सवेरे निधन हो गया। वह किडनी रोग से ग्रसित थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनका निधन हो गया।
एक देश के संपूर्ण विकास के लिए भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी रुकावट है। भारत में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार व्याप्त है। एशिया में अगर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी लोग कहीं मिलते हैं, तो वो भारत में हैं। यह खुलासा ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एक सर्वे से हुआ है। सर्वे में कहा गया है कि भारत में घूसखोरी की दर 39 फीसदी है। सर्वे की मानें तो 47 फीसदी लोग मानते हैं कि
रिम्स में इलाजरत सजायाफ्ता लालू यादव का फोन कॉल वायरल होने पर बिहार-झारखंड की सियायत में भूचाल आ गया है। लालू के विरोधियों ने इसे मुद्दा बना लिया है। खासकर भाजपा का आरोप है कि लालू यादव जेल से ही बिहार में बनी एनडीए की सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं। हालांकि राजद ने इस आॅडियो का खंडन किया है। राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि लालू की आवाज में बातें करनेवाले कई लोग हैं। ये सुशील कुमार मोदी का प्रोपेगंडा है। सुशील मोदी अपनी बेरोजगारी दूर करने के लिए लालू यादव का नाम उछाल रहे हैं। इस मामले की सच्चाई क्या है, यह तो जांच के बाद सामने आयेगा। लेकिन इस विवाद से लालू यादव फिर सुर्खियों में हैं। राजद सुप्रीमो के लंबे सियासी सफर में उनके साथ जुड़े विवादों पर नजर डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।
बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए के विधायकों को फोन करने का मामला राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के गले की फांस बनता जा रहा है। एक तरफ जहां बिहार के भाजपा विधायक ललन पासवान ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है, वहीं झारखंड सरकार ने भी उन पर शिकंजा कस दिया है। राजद सुप्रीमो को रिम्स डायरेक्टर के बंगले से वापस पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया है, वहीं उपायुक्त ने इस बात की जांच के आदेश दिये हैं कि लालू के पास फोन कैसे पहुंचा।