Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अगले सप्ताह से 8वीं, 10वीं का एक साथ भरा जायेगा परीक्षा फॉर्म
    Jharkhand Top News

    अगले सप्ताह से 8वीं, 10वीं का एक साथ भरा जायेगा परीक्षा फॉर्म

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कोविड के बाद शिक्षा विभाग की तरफ से सभी क्लास के लिए सिलेबस तैयार करने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल अब परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत जैक की तरफ से 8वीं और 9वीं का मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिया गया है। अगले सप्ताह 10वीं और 12वीं का मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर दिया जायेगा। जैक सूत्रों की मानें तो अगले सप्ताह से 8वीं और 10वीं के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। 8वीं में हर साल औसतन लगभग पांच लाख छात्र फॉर्म भरते हैं। इस साल भी पांच लाख छात्रों के फॉर्म भरने की संभावना है।
    छात्रों को होगी सहूलियत
    जैक के मुताबिक देर से भी मॉडल पेपर जारी करने का उद्देश्य छात्रों को सहूलियत पहुंचाना है, ताकि कोविड के कारण हुई परेशानी के बाद मॉडल पेपर की मदद से छात्रों को इस बात की आइडिया पहले से ही मिल सके कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। आॅनलाइन कक्षा होने से कई छात्रों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हुई है। अब मॉडल प्रश्नपत्र की सहायता से कुछ हद तक परीक्षा की तैयारी करने में विद्यार्थियों को मदद मिलेगी।
    कहां मिलेगा मॉडल प्रश्नपत्र
    जैक इस बार भी सभी कक्षा का मॉडल प्रश्नपत्र आॅनलाइन जारी करेगा। 8वीं और 9वीं का भी आॅनलाइन जारी किया है। छात्र जैक की वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन से मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल प्रश्न के साथ उसके उत्तर भी जारी किये जा रहे हैं। शिक्षकों और अभिभावकों को मॉडल प्रश्नपत्र का अभ्यास करवाने को कहा गया है।
    सिलेबस में 40 फीसदी की हुई है कटौती
    कोविड के कारण अभी तक 8वीं और 9वीं के स्कूल नहीं खुले हैं। 8वीं की पढ़ाई आॅनलाइन करायी जा रही है। इसके कारण शिक्षा विभाग की तरफ से 8वीं से लेकर 12वीं तक के सिलेबस में 40 फीसदी की कटौती की गयी है। आठवीं में सभी सवाल मल्टीपल च्वाइस के होंगे।

    10th will be filled simultaneously from next week Exam form of 8th
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमधुपुर सीट पर चलेगा तीर या खिलेगा कमल?
    Next Article फर्जी गांजा कांड में महगामा के थानेदार और आइओ सस्पेंड
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version