Browsing: Top Story

रांची। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास…

झारखंड समेत पूरे देश में चल रहे आम चुनावों का परिणाम चाहे कुछ भी हो, कोई हारे या कोई जीते, इस बार राजनीतिक हलकों में कई नयी बातें सामने आयी हैं। झारखंड भी इससे अछूता नहीं है। लेकिन एक बात जो सबसे खास तौर पर सामने आयी है, वह यह कि इस चुनाव ने साबित कर दिया है कि झारखंड के सभी दल और काफी हद तक भाजपा की भी प्रदेश में गतिविधियां ‘वन मैन शो’ बन कर रह गयी हैं। चाहे झामुमो हो या झाविमो, आजसू हो या झारखंड पार्टी, किसी भी दल में अब कोई नंबर दो चेहरा नहीं रह गया है, जिसकी पहचान पूरे प्रदेश में हो या जिसे राज्य के हर कोने के लोग स्वीकार करते हों। राज्य गठन के बाद से अधिकांश दिनों तक सत्ता में रही भाजपा की हालत भी कमोबेश ऐसी ही है, जहां आज तक कोई दूसरा सर्वमान्य चेहरा उभर नहीं सका है। झारखंड में कांग्रेस की हालत तो और भी पतली है। यहां तो एक भी सर्वमान्य नेता नहीं है। इस नये राजनीतिक परिदृश्य का परिणाम यह हुआ है कि इन पार्टियों का हर कार्यक्रम केवल एक व्यक्ति पर ही पूरी तरह निर्भर हो गया है। किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए यह पूरी तरह स्वस्थ भी नहीं है, क्योंकि एक व्यक्ति पर निर्भर पार्टी के सामने हमेशा इस बात का खतरा बना रहता है कि यदि वह छतरी क्षतिग्रस्त हुई, तो फिर संभलने का अवसर नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, पूरी पार्टी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाये रखनेवाले नेता की मास अपील और लोकप्रियता भी धीरे-धीरे कम होती जाती है। इसका सीधा असर पार्टी संगठन पर पड़ता है। आखिर क्यों झारखंड के राजनीतिक दल ‘वन मैन शो’ बन कर रह गये हैं और इस चुनाव के प्रचार अभियान में इसका क्या असर पड़ा है, इसका विश्लेषण करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की रिपोर्ट।