नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की कलीजियम ने उन दो जजों के नामों को एक बार फिर केंद्र सरकार के…
Browsing: Top Story
वेटिकन सिटी : पोप फ्रांसिस ने पूरे कैथोलिक चर्च के लिए एक नए कानून की बृहस्पतिवार को घोषणा की जिसके…
वाराणसी : शहर में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आईपीएल में सट्टा लगाने के कारण कर्ज…
आज हम बात कर रहे हैं सुभाष यादव की। उस सुभाष यादव की नहीं, जो कभी झारखंड आते थे, तो तहलका मच जाता था। सीधे अधिकारियों के पास फरमान जाता था। वे उन्हें बुलाते थे और उनके यहां उनका दरबार सज जाता था। उस सुभाष यादव को झारखंड के लोग लालू यादव के साला के रूप में जानते थे। यानी साधु यादव के वे भाई थे। वे आते थे और अफसरों को आदेश देकर चले जाते थे। उन्होंने एकीकृत बिहार में झारखंड के अफसरों को नाको चना चबवा दिया था। कहते हैं बड़े-बड़े टेंडर मैनेज करते थे वे, खदानों की लीज दिलवाते थे। जिस समय एकीकृत बिहार में लालू और राबड़ी का जलवा था, उस समय सुभाष यादव की चलती के आगे एक समूह विशेष के लोग नत मस्तक थे। उन्होंने खूब नाम बेचा लालू और राबड़ी का। उनकी साख पर आंच पहुंचायी। जब पानी सिर के ऊपर से बहने लगा, तो खुद लालू और राबड़ी यादव ने उन्हें अपने यहां से हटाया। लोग समझने लगे कि चलो सुभाष यादव से मुक्ति तो मिली। उसी क्रम में साधु यादव से भी मुक्ति मिल गयी। लेकिन समय का चक्र देखिये कि लालू परिवार में एक और सुभाष यादव की इंट्री हो गयी है। इस सुभाष यादव ने लालू परिवार को अपना मुरीद बना लिया है। हां, हम इस सुभाष यादव की बात कर रहे हैं जो झारखंड में राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उस सुभाष यादव की, जो झारखंड की नदियों में बालू खोजते-खोजते चतरा आये और यहां ठेहा गाड़ दिया। उस सुभाष यादव की, जिन्होंने लालू प्रसाद और उनके परिवार पर ऐसा जादू किया कि उस परिवार ने झारखंड में महागठबंधन की भी परवाह नहीं की और एकतरफा उन्हें चतरा से सिंबल दे दिया। परिणाम तो 23 मई को आयेगा, लेकिन इस सुभाष यादव ने झारखंड में राजद को ऐसा घाव दिया है, जिसे ठीक होने में, स्वस्थ होने में वर्षों लगेंगे।
सुभाष यादव के इस घाव ने झारखंड में जड़ जमाने की कोशिश में लगी लालू प्रसाद की पार्टी और खुद उनकी साख पर बट्टा लगा दिया। सुभाष यादव की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण राजद का जो यहां हश्र हुआ सो हुआ, पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद भी एकदम अलग-थलग पड़ गये हैं। जिस लालू प्रसाद को देखने के लिए, उनकी राजनीतिक सलाह लेने के लिए रांची के रिम्स में मेला लग जाता था। वहां हेमंत सोरेन, डॉ अजय कुमार से लेकर बाबूलाल मरांडी-सुबोधकांत तक सिर झुकाने जाते थे, वे आज रिम्स में गुमनामी में पड़ गये हैं। झारखंड में जड़ें जमाने की कोशिश में सारे हथकंडे अपना कर सुभाष यादव ने जैसे-तैसे चतरा से राजद का टिकट तो हासिल कर लिया, पर इसके कारण महागठबंधन में होते हुए भी राजद इसका अंग नहीं बन सका। वैसे भी चतरा लोकसभा सीट के सहारे सुभाष यादव के संसद में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो चुका है, जनता ने उन पर विश्वास नहीं जताया है, पर अपना धंधा जमाने के लिए उन्होंने चतरा में जमीन जरूर तलाश ली है। भले इसके लिए राजद बलि का बकरा बना हो और उसकी राजनीतिक जड़ें कबड़ गयी हों। चतरा चुनाव के बहाने सुभाष यादव की महत्वाकांक्षा ने कैसे लालू परिवार और राजद का झारखंड में बेड़ा गर्क किया है, इस पर नजर डाल रहे हैं हमारे राज्य समन्वय संपादक दीपेश कुमार।
पुरुलिया/ जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश की चुनावी रैलियों में एक बार फिर विपक्ष…
प्रतापगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ और जौनपुर में आयोजित चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र…
जितेंद्र मिश्रा/मनोज गोप जमशेदपुर/धनबाद। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनबाद और जमशेदपुर में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ की गयी टिप्पणी के बाद से सियासी माहौल में उबाल…
एजेंसी नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को लेकर दायर याचिका खारिज कर…
New Delhi : प्रतिभाशाली युवाओं को सशस्त्र बलों को जॉइन करने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से शॉर्ट सर्विस…
विशाखापत्तनम : ओपनर पृथ्वी साव (56) और ऋषभ पंत (49) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2019 के…
