Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजस्थानः एलपीजी टैंकर को ट्रक ने टक्कर मारी, 7 लोग जिंदा जले
    देश

    राजस्थानः एलपीजी टैंकर को ट्रक ने टक्कर मारी, 7 लोग जिंदा जले

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 20, 2024Updated:December 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। जयपुर के अजमेर हाईवे पर शुक्रवार सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने बीपीसीएल के एलपीजी टैंकर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लगी भीषण आग में 7 लोग जिंदा जल गए, जबकि 34 लोग झुलस गए। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक एसएमएस अस्पताल में प्रातः 11 बजे तक हादसे में घायल 34 लोग भर्ती हैं। इनमें 5 वेंटिलेटर पर हैं। सात लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

    चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर अस्पताल में नवनिर्मित अत्याधुनिक वार्ड घायलों के उपचार के लिए डेडिकेट कर दिया है। साथ ही, कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। आग में झुलसने से अति गंभीर व्यक्तियों की पहचान एवं परिजनों की सहायता के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से भी एक टीम नियोजित की गई है, जो आधार नंबर, थंब इंप्रेशन एवं अन्य सूचनाओं के आधार पर सहायता उपलब्ध करवा रही है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें काफी ऊंची उठ रही थी। इसकी वजह से बड़ी संख्या में पक्षी भी जलकर मर गए। आग के कारण पूरे क्षेत्र में गैस फैल गई, जिससे करीब 5 घंटे तक लोगों को घुटन और आंखों में जलन का सामना करना पड़ा।

    टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस जलकर खाक हो गई। वहीं, एक पाइप फैक्ट्री में भी आग लगी है। घटना में तीन दर्जन से अधिक गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। इनमें से कई गाड़ियों में बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। धमाके और आग के कारण हाईवे बंद कर दिया गया।

    घटनास्थल पर एलपीजी गैस फैलने के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही है। मौके पर पहुंची दमकल टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू में लगे सदस्यों ने मास्क पहनकर अभियान चलाया।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर घटनास्थल और एसएमएस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर राहत कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कसर न छोड़ी जाए।

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी घायलों का हाल जानने एसएमएस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा, “यह बहुत दर्दनाक स्थिति है। राजस्थान और पूरे देश को इससे सबक लेना चाहिए। किसी भी जरूरतमंद को मदद पहुंचाने के लिए हम सरकार के साथ खड़े हैं।”

    जानकारी के अनुसार अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा एलपीजी से भरा टैंकर सुबह करीब 5:44 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान जयपुर से आ रहा एक ट्रक टैंकर से टकरा गया। टक्कर के कारण टैंकर के चार नोजल टूट गए, जिससे एलपीजी लीक होकर फैल गई और आग लग गई।

    गेल इंडिया के फायर एंड सेफ्टी डीजीएम सुखांत कुमार सिंह ने बताया कि बीपीसीएल का एलपीजी से भरा टैंकर जा रहा था, जिसे लोडेड कंटेनर ने आकर टक्कर मारी। इसके बाद टैंकर के चार नोजल टूट गए, जिससे लिक्विड रूप में एलपीजी फैल गई और आग पकड़ ली। क्योंकि जब टक्कर लगी तो स्पार्क हुआ है।

    प्रत्यक्षदर्शी मोहन लाल ने बताया कि हादसे के बाद सुबह 6 बजे तक धमाके होते रहे। सड़क पर जो भी गाड़ियां थीं, सभी जल गईं। आग इतनी भीषण थी कि हमें दूर भागना पड़ा। उनका भांजा हरिलाल भी इस हादसे में झुलस गया है। उसका एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

    मेडिकल एजुकेशन के सचिव अंबरीश कुमार ने बताया कि अस्पताल में बड़ी संख्या में घायल लाए गए हैं। इनमें से कई मरीज 70 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं। उन्होंने कहा, “हम हर घायल को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। सभी के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।”

    पुलिस ने भांकरोटा क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर तक ट्रैफिक बंद कर दिया है। जली हुई गाड़ियों की पहचान और उन्हें हाईवे से हटाने का काम जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल सुप्रीम कोर्ट का सरकारी रिकार्ड से जनयुद्ध शब्द हटाने का आदेश 
    Next Article जयपुर गैस टैंकर हादसे की घटना पर राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक 
    shivam kumar

      Related Posts

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version