रांची। सरहुल के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। खासकर प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। इस वर्ष झारखंड में सरहुल के मौके पर दो दिनों की छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी घोषणा की है। बता दें कि लंबे से सरहुल पर दो दिन के छुट्टी की मांग की जा रही थी। आखिरकार इस साल इस मांग को स्वीकार कर लिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर 2 दिन के राजकीय छुट्टी की मांग उठ रही थी। आदिवासी समाज के इस महा पावन पर्व के महत्व को देखते हुए, मैंने इस वर्ष से 2 दिन का राजकीय छुट्टी घोषित किया है। झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आयें हैं और सदैव सहेजेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



