लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने काटा केक, बिरेंद्र प्रधान ने संगठन को मजबूत बनाने का किया आह्वान
रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन शनिवार को रांची में उत्साह पूर्वक मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान के रांची स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर चिराग पासवान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने चिराग पासवान के नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लगातार मजबूत हो रही है। उनकी दूरदर्शी सोच और युवाओं को आगे बढ़ाने की पहल से संगठन को नयी दिशा मिल रही है।

बिरेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना है।

समारोह में अभिषेक राय, रतन पासवान, लाल बहादुर राम, शिवजी, पारसनाथ राय, ममता रंजन, उमेश तिवारी, राजेश रंजन, ऋषिकेश, भुवनेश्वर पाठक, सुरेंद्र राय और उत्तम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version