Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘धुरंधर’, 33वें दिन सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘धुरंधर’, 33वें दिन सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अब सुस्त पड़ती नजर आ रही है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस मेगा बजट फिल्म ने शुरुआती हफ्तों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगातार डबल डिजिट कलेक्शन किया, लेकिन पांचवें हफ्ते में प्रवेश करते ही इसकी कमाई सिंगल फिगर में आ गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन करीब 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। खास बात यह है कि 32वें दिन भी फिल्म की कमाई लगभग इतनी ही रही थी।

    अब तक ‘धुरंधर’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 781 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और बाल कलाकार सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को अब भी बड़े स्तर पर दर्शकों का समर्थन मिल रहा है, हालांकि नई रिलीज और लंबा रन इसकी कमाई पर असर डाल रहा है।

    वहीं दूसरी ओर, अगस्त्य नंदा की देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के कुछ ही दिनों में इसकी कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन केवल 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23 करोड़ रुपये तक पहुंच सका है।

    वीकेंड पर ठीक-ठाक शुरुआत के बावजूद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट निर्माताओं के लिए चिंता का विषय बन गई है। माना जा रहा था कि नए साल की रिलीज का फायदा ‘इक्कीस’ को मिलेगा, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

    Bollywood collection report Dhurandhar box office collection Ranveer Singh film news today's box office twenty-one film earnings आज का बॉक्स ऑफिस इक्कीस फिल्म कमाई धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बॉलीवुड कलेक्शन रिपोर्ट रणवीर सिंह फिल्म न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमॉडर्न डाइग्नोस्टिक की शानदार लिस्टिंग, आईपीओ निवेशकों को मिला मुनाफा
    Next Article वेनेजुएला का भविष्य वहां की जनता तय करे, बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं : रूस
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

      July 31, 2026

      ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वीकेंड पर जीता दर्शकों का दिल

      July 6, 2026

      रिलीज के महज दो दिन बाद जी5 से हटाई गई ‘सतलुज’

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बनेगा ग्लोबल डिफेंस हब! रक्षा निर्यात नियमों में बड़ा बदलाव, कंपनियों को मिलेगी नई ताकत
      • भारत की मध्य एशिया रणनीति में उज्बेकिस्तान क्यों अहम? रक्षा सहयोग से मजबूत होगी रणनीतिक पकड़
      • 8 महीने बाद ISRO की बड़ी वापसी, 4 सितंबर को उड़ान भरेगा GSLV रॉकेट
      • PM मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा सफल, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति
      • वोटर लिस्ट में युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version