टेस्ला इंक के चीफ और अरबपति उद्यमी एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने एमाजोन के बॉस जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। एलन मस्क की कुल संपत्ति 188.5 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। एमजोन के संस्थापक जेफ बेजोस की कुल संपत्ति इस समय 187 अरब डॉलर की है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ने यह जानकारी दी है।
ब्लूमबर्ग की ओर से जारी की जाने वाली अरबपतियों की सूची में 500 अरबपति शामिल हैं। इस सूची में एमाजोन के चीफ जेफ़ बेजोस साल 2017 से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए थे। दरअसल, टेस्ला के शेयरों में लगातार तेजी जारी है और इसी वजह से मस्क दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक मस्क के पास बेजोस से 1.5 अरब डॉलर ज्यादा की संपत्ति हो गई है।
उल्लेखनीय है ति गुरुवार सुबह टेस्ला इंक के शेयरों में 5.65 प्रतिशत का उछाल आया और इसकी कीमत बढ़कर 798.73 डॉलर पर पहुंच गई। बीते कुछ महीनों में मस्क की कुल संपत्तियों में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले एक साल में उनकी कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ी है। दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना संकट के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रही है, तो वहीं मस्क की संपत्ति में लगातार इजाफा जारी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



