अपना घर खरीदने का सपना संजोए बैठे लोगों को देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दर में 30 बेसिस प्वाइंटस (बीपीएस) यानी 0.30% की कटौती की है। इससे अब बैंक की होम लोन ब्याज दर 6.80% पर आ गई है। यहीं नहीं, अगर आप योनो, बैंक की वेबसाइट और www.sbiloansin59minutes.com के जरिए लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको ब्याज पर 0.05 पर्सेंट की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। बैंक की यह योजना 21 मार्च तक लागू रहेगी।
ब्याज कम करने का तोहफा देने के साथ-साथ एसबीआई ने एक और बड़ी राहत दी है। बैंक ने होम लोन लगने वाली हर तरह की प्रोसेसिंग फीस भी पूरी तरह से माफ कर दी है। जिससे कुल लोन पर करीब एक पर्सेंट की और बचत होगी। आम तौर पर प्रोसेसिंग फीस 0.8% से 1% के बीच होती है। यानि अगर आप 30 लाख के लोन पर आपको 28 से 30 हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस चुकानी पड़ती है। यहीं नहीं, बैंक ने महिलाओं के लिए 5 बीपीएस की ज्यादा छूट भी दी है। अगर कोई महिला होम लोन लेती है तो उसे 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
बैंक द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 30 लाख रुपए के होम लोन पर 6.80% ,जबकि 30 लाख रुपए से ज्यादा के होम लोन पर 6.95% का ब्याज लिया जाएगा। यह ब्याज दर ग्राहकों के सिबिल स्कोर से जुड़ी है। ब्याज की दरों में यह छूट देश के 8 महानगरों में लागू होगी ।
उल्लेखनीय है कि इस समय सबसे कम ब्याज दर 6.69 प्रतिशत के साथ गोदरेज हाउसिंग सबसे आगे हैं, जबकि इसके बाद यूनियन बैंक की होम लोन की ब्याज दर 6.80% है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



