रांची। राज्य के नगर विकास-आवास विभाग और मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि अभियंता गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। श्री कमल ने उनके कार्यालय कक्ष में मिलने आये नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के प्रतिनिधिमंडल से ये बात कहीं। उन्होंने कहा कि नगरों में नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग का मुख्य लक्ष्य है। बुनियादी सुविधाओं के लिए आधारभूत संरचना का होना जरूरी है। आधारभूत संरचना का निर्माण अभियंताओं के कंधों पर ही है। इसलिए अब जो भी काम करें, वह जनहित में इमानदारीपूर्वक किया जाये।
श्री राजकमल ने अभियंताओं के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि निहित स्वार्थों को छोड़ कर काम करें। ऐसा काम करें जिसका लाभ नागरिकों को दीर्घावधि तक मिले। सचिव ने कहा कि नगर विकास विभाग में काम करने का अधिक अवसर है। इस अवसर को बर्बाद नहीं करें। श्री कमल ने अभियंताओं को आश्वस्त किया कि उनको काम करने में कोई दिक्कत आती है तो वे बेहिचक उनसे मिल कर काम में आनेवाली परेशानियों से अवगत करा सकते हैं। सचिव ने यह भी कहा कि जनहित में अपने अनुभवों का उपयोग करें।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



