टोक्यो। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ‘एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन’ (जेएएक्सए) ने दक्षिण-पश्चिमी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र में आग लगने के बाद एप्सिलॉन एस रॉकेट इंजन का परीक्षण रोक दिया। एस रॉकेट इंजन का प्रक्षेपण अगले साल मार्च के अंत में होना था। इस विफलता के कारण अब इस प्रक्षेपण में देरी हो सकती है। जापान टुडे समाचार पत्र के अनुसार, तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र में इंजन का जमीनी दहन परीक्षण शुरू होने के तुरंत बाद विस्फोट हुआ। इंजन परीक्षण में प्रज्ज्वलन के 49 सेकेंड बाद “दहन असामान्यता” का सामना करना पड़ा। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “जेएएक्सए समस्या के कारणों की गहन जांच करेगा और उपायों पर विचार करेगा।” शीर्ष सरकारी प्रवक्ता हयाशी ने कहा कि जापान के अंतरिक्ष कार्यक्रम की स्वायत्तता सुनिश्चित करने के लिए रॉकेट विकास “अत्यंत महत्वपूर्ण” है।उल्लेखनीय है कि जेएएक्सए ने एप्सिलॉन ठोस-ईंधन छोटे रॉकेट शृंखला में अगली पीढ़ी के एप्सिलॉन एस विकसित करने के लिए भारी मशीनरी निर्माता आईएचआई की एयरोस्पेस इकाई के साथ साझेदारी की है। एयरोस्पेस के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी कारणों की जांच कर रही है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



