Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अगले सप्ताह दो नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
    बिजनेस

    अगले सप्ताह दो नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग

    shivam kumarBy shivam kumarMay 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सोमवार पांच मई से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में दो नए आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। ये दोनों आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह लॉन्च हुए दो आईपीओ में भी इस सप्ताह छह मई यानी मंगलवार तक बोली लगाई जा सकेगी। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो इस सप्ताह एथर एनर्जी समेत पांच कंपनियों के शेयर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में कारोबार की शुरुआत करेंगे।

    सोमवार को श्रीगी डीएलएम लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में सात मई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 94 से 99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट आठ मई को किया जाएगा, वहीं इनकी लिस्टिंग बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 12 मई को होगी।

    पांच मई को ही मनोज ज्वेलर्स का 16.20 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में भी सात मई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 54 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट आठ मई को किया जाएगा, जबकि इनकी लिस्टिंग बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 12 मई को होगी।

    इनके अलावा पिछले सप्ताह 29 अप्रैल को खुले केनरिक इंडस्ट्रीज के 8.75 करोड़ रुपये के आईपीओ में छह मई तक आवेदन किया जा सकता है। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 6,000 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट सात मई को होगा, जबकि इनकी लिस्टिंग नौ मई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी।

    इसी तरह दो मई को खुले वैगन्स लर्निंग के 38.38 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी छह मई तक आवेदन किया जा सकता है। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 78 से 82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट सात मई को होगा, वहीं इनकी लिस्टिंग नौ मई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी।

    पांच मई से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान पांच कंपनियां के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के जरिए कारोबार की शुरुआत करेंगे। सबसे पहले मंगलवार छह मई को आईवरे सप्लाई चेन सर्विसेज के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। इसी दिन एथर एनर्जी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी। इसके अगले दिन सात मई को अरुणाया ऑर्गेनिक्स के शेयर और एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। इनके अलावा नौ मई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर केनरिक इंडस्ट्रीज और वैगन्स लर्निंग के शेयर लिस्ट होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्सलियों ने दो ड्रिलिंग मशीन और छह गाड़ियों में लगाई आग
    Next Article सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी में बदलाव नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      सोने की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी के दाम स्थिर

      July 31, 2026

      शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

      July 31, 2026

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      July 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      • मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?
      • झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा
      • JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version