रांची। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी की विधानसभा सदस्यता खत्म करने को लेकर दायर याचिका पर विधानसभा अध्यक्ष के कोर्ट में सुनवाई हुई। तीनों विधायकों के वकील सुनवाई के दौरान उपस्थित हुए। विधायकों के वकील ने स्पीकर से जवाब देने के लिए आठ हफ्ते का समय मांगा। विधायकों के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि तीनों विधायक फिलहाल कोलकाता में हैं। जवाब दाखिल करने के लिए इन्हें झारखंड आना जरूरी है। वहीं आलमगीर आलम के वकील ने कहा कि जल्द से जल्द मामले की सुनवाई हो। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी। फिलहाल सुनवाई की अगली तारीख नहीं दी गयी है। कैश कांड में फंसे हैं तीनों विधायक
बता दें कि कांग्रेस के तीनों विधायक कोलकाता में कैश के साथ पकड़े गये थे। दल बदल कर सरकार गिराने की कोशिश के आरोप में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने तीनों के खिलाफ स्पीकर के कोर्ट में शिकायत कर उनकी विधायकी खत्म करने की अपील की
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



