Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»धर्मशाला में विश्व कप मैचों के सफल आयोजन के लिए इंद्रुनाग के दर में पूजा अर्चना करेगी एचपीसीए
    स्पोर्ट्स

    धर्मशाला में विश्व कप मैचों के सफल आयोजन के लिए इंद्रुनाग के दर में पूजा अर्चना करेगी एचपीसीए

    adminBy adminSeptember 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धर्मशाला। अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के मैचों के सफल आयोजन को लेकर एचपीसीए ने अपनी ओर से पूरी ताकत झोंक दी है। मैचों के सफल आयोजन को लेकर एचपीसीए हर बार की तरह एक बार फिर से इंद्रुनाग के दर में पूजा अर्चना करने जा रही है। एचपीसीए मंगलवार सुबह इंद्रुनाग मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही भंडारे का भी आयोजन कर रही है।

    गौरतलब है कि धर्मशाला में होने वाले किसी भी मैच से पूर्व एचपीसीए द्वरा बारिश के देवता इंद्रुनाग के दर में पूजा अर्चना कर मैचों के सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की जाती है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी एचपीसीए के पदाधिकारी इंद्रुनाग मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे तथा बाद में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

    मैचों के सुचारू संचालन के लिए 10 कमेटियों का गठन, कल होगी बैठक
    उधर इसके साथ ही क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विश्व कप मैचों के सुचारू संचालन के लिए 10 कमेटियों का गठन किया गया है। मंगलवार दोपहर बाद इन कमेटी सदस्यों के साथ क्रिकेट स्टेडियम में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। एचपीसीए द्वारा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में सात अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक खेले जाने वाले पांच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के मैचों के लिए आने वाले टीमों सहित क्रिकेट जगत से जुड़ी अन्य हस्तियों व आईसीसी व बीसीसीआई के पदाधिकारियों की मेहमान नवाजी के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

    एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि मैचों के सफल आयोजन को लेकर 10 कमेटियों का गठन किया गया है। जिनमें हाउसकीपिंग कमेटी में चन्द्रशेखर मेहता, युधिष्ठर कटोच, जगदीप शर्मा, राजेश पुरी, जितेंद्र जम्वाल, अनुपम शर्मा व आदित्य महाजन शामिल हैं। सुरक्षा कमेटी में विजय कुमार, संजय शर्मा, परमजीत कुमार, टीपी चोपड़ा, अतर सिंह नेगी तथा नरिंद्र अत्री का जिम्मेदारी दी गई है। खानपान कमेटी में सुरिंद्र ठाकुर, नरेंद्र कपिला, मदन पुरी, अशीम अग्रवाल, अशोक शर्मा तथा शुभम शर्मा शामिल हैं। मीडिया कमेटी में सुरिंद्र शर्मा तथा मोहित सूद को जिम्मेदारी दी गई है। परिवहन व्यवस्था कमेटी में दानवेंद्र सिंह, विशाल शर्मा, शिव कपूर तथा सोनल शर्मा, ग्राउंड कमेटी में अमिताभ शर्मा, सुनील चैहान, राज कुमार तथा संजय टिंका शामिल हैं। चिकित्सा कमेटी में डॉ आरएस राणा, बीएल ठाकुर, अमृत शर्मा तथा प्रतीक शर्मा शामिल है। वहीं प्रसारण कमेटी में बलराम, मान्यता कमेटी में प्रेम ठाकुर तथा स्वागत का जिम्मा दानवेंद्र सिंह, संजय शर्मा, सुरिंद्र ठाकुर, तेजवंत सिंह नेगी, अतर सिंह नेगी, अजय राणा, केशविंदर सिंह तथा युधिष्ठर कटोच को शामिल किया गया है।

    धर्मशाला को विश्व कप के पांच मैचों की मिली है मेजबानी
    एक दिवसीय विश्व कप के मैचों की बात करें तो धर्मशाला को एक साथ पांच मैचों की मेजबानी का मौका मिला है। सात अक्टूबर को बांगलादेश और अफगानिस्तान की टीमें धर्मशाला में आमने-सामने हाेंगी। यह मैच सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को बांगलादेश की टीम इंगलैंड के साथ अपना मैच खेलेगी। यह मैच डे-नाईट होगा जो दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। 17 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और नीरदरलैंड के बीच धर्मशाला में मुकाबला होगा। यह मैच भी दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। सबसे अहम मुकाबला 22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। यह मैच भी डे-नाईट होगा जो दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। वहीं धर्मशाला में खेले जाने वाले मुकाबलों में आखिरी मैच भी दो बड़ी टीमों आस्ट्रलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 28 अक्टूबर को सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा।

    27 सितंबर को धर्मशाला पंहुचेगी आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप की ट्राॅफी
    उधर 27 सितंबर को आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप की ट्राॅफी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पंहुचेगी। गौर हो कि यह ट्राॅफी उन सभी वेन्यू में पंहुचेगी जहां-जहां विश्व कप के मैच होने जा रहे हैं। ट्राॅफी के स्वागत के लिए एचपीसीए ने भी खास तौर पर तैयारियां की हैं। इस दौरान क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियों सहित अन्य वीआईपी के भी शामिल रहने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशियाई खेल रोइंग : पुरुष सिंगल स्कल्स में चौथे स्थान पर रहे बलराज पंवार
    Next Article आईसीसी विश्व कप 2023 के पहले मैच में मैदानी अंपायर होंगे कुमार धर्मसेना और नितिन मेनन
    admin

      Related Posts

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026

      ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

      October 2, 2026

      पाकिस्तान पर 19-0 की रिकॉर्ड जीत, सेमीफाइनल में भारत; झारखंड की रोशनी आइंद ने दागे दो गोल

      September 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version