Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बिहार दिवस के कार्यक्रम में नड्डा बोले- जहां पूर्वांचल चलता है वहां देश चल पड़ता है
    देश

    बिहार दिवस के कार्यक्रम में नड्डा बोले- जहां पूर्वांचल चलता है वहां देश चल पड़ता है

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जहां पूर्वांचल चल पड़ता है, वहां देश चल पड़ता है। इतिहास इसका प्रमाण है। गांधी जी का आंदोलन चंपारण से शुरू हुआ था और जयप्रकाश नारायण का आंदोलन भी बिहार से शुरू हुआ था। बिहार का विशेष महत्व है। विश्व को लोकतांत्रिक प्रणाली देने का श्रेय बिहार को जाता है।

    जेपी नड्डा ने भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा द्वारा नई दिल्ली के आंबेडकर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बिहार का अपना गौरव है। यह आज की बात नहीं है। नालंदा, विक्रमशिला विश्वविद्यालय थे जहां देश के ही नहीं दुनिया के लोग यहां पढ़ने आया करते थे। यह गौतम बुद्ध की धरती है। सम्राट अशोक ने अहिंसा के पथ पर चलने का मन भी बिहार की धरती पर बनाया। दुनिया के किसी भी कोने में जाएं हमें मैथिली, मगही या भोजपुरी बोलने वाले मिल जाएंगे। ईमानदारी से अपने काम को करने की ताकत इसी बिहार की धरती के लोगों में हैं। बढ़ते हुए बिहार को लालू राज ने डूबता हुआ बिहार बना दिया था। एक समय ऐसा आया था कि शाम 5 बजे के बाद लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया था।

    उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने गंगा किनारे गांधी सागर सेतु को बनते हुए देखा है, निर्माण कार्य कई दशकों तक चलता रहा। आज बिहार में गंगा किनारे मरीन ड्राइव बन चुका है। सड़क और रेल के बड़े ब्रिज बन चुके हैं। वर्ष-2005 में बिहार में ग्रामीण सड़क केवल 384 किमी. थी, वहीं आज 1 लाख 12 हजार किमी सड़क बन चुकी है। बिहार में एक्सप्रेस-वे बन चुके हैं। आईआईटी पटना की सौगात मोदी जी ने बिहार को दी है। लालू जी से लोग सड़क बनाने की बात करते थे तो कहते थे कि सड़क बन जाएगी तो पुलिस आ जाएगी, ये बेवकूफी ठीक नहीं।

    भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पूर्णिया, सारण, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सीवान, बक्सर, जमुई जैसे शहरों में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। मोदी के नेतृत्व में पटना में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनने वाला है। उन्होंने दिल्ली के चुनाव पर बोलते हुए कहा कि हाल ही में दिल्ली विधानसभा के चुनाव हुए। विकास की ओर बढ़ने के बजाय हम विनाश की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कमल खिला, भाजपा की सरकार आई। इसके लिए सभी पूर्वांचली लोगों का आभार है।

    कार्यक्रम को सांसद मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया। तिवारी ने कहा कि बिहार दिवस पूरे देश, दुनिया में मनाया जा रहा है। बिहार राज्य का गठन 1912 में हुआ था, 113 साल बीत चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश की डबल इंजन की सरकार ने राज्य के विकास के रास्ते पर लाते हुए इसे तेज किया है। हमारा उद्देश्य है कि जो लोग बिहार से पलायन कर चुके हैं, उन्हें चुनाव के दौरान मतदान के लिए आना चाहिए। हम फिर से जंगल राज के उभरने के संकेत देख रहे हैं, हमें इसे सीमित करना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपायुक्त ने की सरहुल और रामनवमी को लेकर बैठक, दिये कई निर्देश
    Next Article आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण की विरासत देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: राष्ट्रपति
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ: सुप्रीम कोर्ट

      October 15, 2026

      फ्लाइट में अब नहीं ले जा सकेंगे इस कंपनी का पावरबैंक; इंडिगो विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला

      October 15, 2026

      शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका: राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ’

      October 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
      • बारिश से बेपटरी हुई दुर्गा पूजा की रौनक, पंडालों की चमक फीकी पड़ी और दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेज, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
      • नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी
      • नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 333 करोड़ के राहत कार्यक्रम मंजूर, 487 करोड़ के प्रस्ताव विचाराधीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version