रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला की ओर से गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रांची में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

साथ ही सबों ने एक स्वर में शहीद निर्मल महतो के आदर्शों को आत्मसात कर झारखंड के हित में संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।

मौके पर झामुमो रांची जिला महानगर संयोजक मुस्ताक आलम ने कहा कि अमर शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन की आत्मा थे। उन्होंने झारखंड की माटी, मान और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने आदिवासी, मूलवासी, गरीब, मजदूर और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर झामुमो नेता अंतू तिर्की, छोटू तिर्की, एजाज खान, हेमलाल मेहता, विजय आनंद नायक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version