Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांके में 700 एकड़ जमीन की हेराफेरी, सीओ जय कुमार ने 20 रेकर्ड में की छेड़छाड़
    Top Story

    कांके में 700 एकड़ जमीन की हेराफेरी, सीओ जय कुमार ने 20 रेकर्ड में की छेड़छाड़

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 12, 2024Updated:July 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -इडी की छापेमारी के बाद सीओ ने 21 जून की रात एनआइसी में जाकर 17 एंट्री को किया डिलीट
    रांची। कांके अंचल में रांची का अबतक का सबसे बड़ा जमीन घोटाला सामने आ रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अनुसार कांके अंचल में 700 एकड़ से अधिक जमीन की हेराफेरी हुई है। इसमें जमीन माफिया कमलेश कुमार और उसके सहयोगियों का हाथ है। इडी की टीम ने 10 जून को कांके अंचल ऑफिस में छापेमारी की थी। कई जमीन के दस्तावेज जब्त किये थे। दस्तावेजों के आधार पर इडी की टीम गुरुवार को नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआइसी) पहुंची।

    जांच में खुलासा हुआ कि कांके के सीओ जय कुमार राम ने एनआइसी में बड़ी हेराफेरी की है। उसने कांके अंचल के 20 जमीन के रेकर्ड में छेड़छाड़ की थी। जिन दिन (21 जून) जमीन दलाल कमलेश कुमार के ठिकानों इडी की छापेमारी हुई, उसी दिन सीओ जय कुमार राम ने एनआइसी में हेराफेरी की 17 एंट्री को डिलीट करदिया। 9 जुलाई को दोबारा वे एनआइसी गये और तीन एंट्री को डिलीट किया। इडी की टीम ने गुरुवार को पूरे दिन सीओ जय कुमार राम से पूछताछ की। लेकिन, जय कुमार ने जवाब नहीं दिया। इडी उसे गिरफ्तार कर सकती है।

    फरार कमलेश पर 50 से अधिक ग्रामीणों ने दर्ज करायी जमीन पर कब्जे की शिकायत
    इडी ने 10 जून को कांके अंचल में वहां के ग्रामीणों से पूछताछ की थी। इस दौरान 50 से अधिक ग्रामीणों ने कमलेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। ग्रामीणों ने बताया है कि उनकी जमीनों को कमलेश और उसके गिरोह ने कब्जा कर लिया है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया है। बता दें कि इडी ने कार्रवाई के दौरान अंचल के सीओ जय कुमार राम और सीआई चितरंजन टुडू का मोबाइल जब्त कर लिया था। गुरुवार को भी इडी की एक टीम अंचल कार्यालय पहुंची हुई थी। इडी की टीम ने ग्रामीणों से मिली शिकायतों के आधार पर उक्त जमीन के संबंध में कागजातों की जांच की। ताकि आगे की कार्रवाई हो सके।

    अफसर अली से बड़ा जमीन माफिया निकला कमलेश
    इडी को जानकारी मिली है कि कमलेश कुमार 14 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार अफसर अली उर्फ अफ्सू खान से बड़ा जमीन माफिया है। इडी ने पिछले साल 14 अप्रैल को सेना के कब्जे वाली जमीन मामले में छापेमारी की थी। जिसके बाद बड़गांई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद सहित जमीन माफिया अफसर अली, इम्तियाज अहमद व उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। छानबीन में बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड हाथ लगे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभूटान की शाही सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात की
    Next Article विंबलडन 2024 : खिताबी मुकाबले में पाओलिनी का सामना बारबोरा क्रेजिकोवा से
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026

      लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version