-सुरदा, केंदाडीह एवं राखाकॉपर की माइंस से संबंधित झारखंड सरकार के पास लंबित, सांसद पर दोष लगाना है गलत
घाटशिला। बीते दिनों कांग्रेस के नेताओं द्वारा सांसद विद्युत वरण महतो के 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर उठाए गए सवाल पर सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष ने जोरदार पलटवार किया है। सांसद प्रतिनिधि ने कहा की 9 वर्ष के कार्यकाल में सांसद विद्युत वरण महतो ने विकास का एक नया आयाम गठित किया है। सांसद के कार्यों से घबराकर कांग्रेसी विधवा विलाप कर रहे है। कांग्रेसियों को चाहिए की पहले अपने 70 साल का हिसाब दे, उसके बाद सांसद से 9 साल का हिसाब मांगे। सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष ने कहा कि कांग्रेसियों द्वारा कॉपर माइंस और रेलवे से जुड़े मुद्दों को उठाया गया लेकिन सच तो यह है की सांसद ने उपरोक्त मुद्दों पर जो काम किया, उसे स्थानीय जनता भलीभांति जानती है। सांसद के प्रयास से ही घाटशिला स्टेशन में पुरुषोत्तम और जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव संभव हुआ जिसकी मांग स्थानीय जनता कई वर्षो से कर रही थी। घाटशिला के काशीदा में अंडरपास का निर्माण कराया गया जिससे लोगों को जाम से मुक्ति मिली। कई पैसेंजर ट्रेन शुरू कराए गए। स्टेशनों का सौंदर्यीकरण युद्धस्तर पर हुआ। राखामाइंस स्टेशन में सौंदर्यीकरण को आसानी से देखा जा सकता है। यदि झारखंड सरकार सीओ की पोस्टिंग नहीं कर रही है तो कांग्रेसियों को अपनी सरकार से सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने जिलाभर में सड़क का जाल बिछाने, अनेक पावर सब स्टेशन का निर्माण करवाने, अनेक ग्रिड की स्थापना कराने, शहर से लेकर गांव तक सैकड़ों ट्रांसफार्मर लगवाने, जादूगोड़ा माइंस को दोबारा चालू कराने, मुसाबनी में वृहद जलापूर्ति का निर्माण, मोक्ष वाहन की व्यवस्था, दर्जनों एंबुलेंस उपलब्ध कराने, मऊभंडार में मुक्तिधाम का निर्माण कराने, अस्पतालों में इलाजरत जरूरतमंदों का चिकित्सा बिल माफ कराने समेत कई ऐसे कार्यों का भी उल्लेख किया जो सांसद के प्रयास से ही संभव हुआ है। साथ ही कहा की बीते 9 साल में सांसद ने इतने कार्य किए है जिसे गिनाना संभव नहीं है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



