भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय किसान व मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है।

नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर, “भारतीय किसान व मजदूर संघ के संस्थापक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता व विचारक दत्तोपन्त ठेंगड़ी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। अंत्योदय के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उनके विचार चिरकाल तक संगठन निर्माण में जुटे व्यक्तियों व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बने रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि ठेंगड़ी का जन्म 10 नवम्बर 1920 को महाराष्ट्र के वर्धा में हुआ था। बाल्यकाल से ही, उनकी मेधावी प्रतिभा तथा नेतृत्व क्षमता की चर्चा सब ओर थी। 15 वर्ष की अल्पायु में ही वह आर्वी तालुका की ‘वानर सेना’ के अध्यक्ष बने। अगले वर्ष, म्युनिसिपल हाई स्कूल आर्वी के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version