Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»‘पद्म भूषण बहुत छोटी चीज, पीएम बना दीजिए’… ज्ञानेश कुमार पर पवन खेड़ा का तंज
    देश

    ‘पद्म भूषण बहुत छोटी चीज, पीएम बना दीजिए’… ज्ञानेश कुमार पर पवन खेड़ा का तंज

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 2026Updated:September 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के बयान पर तंज कसते हुए खेड़ा ने कहा कि पद्म भूषण तो बहुत छोटी चीज है, उन्हें प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए।

    समिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए। इसके जवाब में खेड़ा ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह व्यंग्य किया।

    इस्तीफे की मांग

    एसआईआर विवाद के बीच सीईसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली सुप्रीम कोर्ट की याचिका पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा उनके अपने हित में होगा। उन्होंने कहा, “उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। उनकी सुरक्षा, उनके हित, उनके भविष्य की सुरक्षा इसी में है। जब मैं सुरक्षा कहता हूं, तो मेरा मतलब उनके भविष्य की सुरक्षा से है, क्योंकि अगर वह सरकारी गवाह बन जाते हैं तो वह सुरक्षित रहेंगे। नहीं तो, उनका आने वाला समय जेल में बीतेगा।”

    VIP वोटर फीचर पर सवाल

    खेड़ा ने एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच चुनाव आयोग ने बीएलओ ऐप में ‘मार्क वीआईपी’ फीचर शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह फीचर बूथ लेवल अधिकारियों को कुछ मतदाताओं को वीआईपी के तौर पर मार्क करने की सुविधा देता है।

    उन्होंने सवाल किया, “ये किस तरह का वीआईपी कल्चर है? पीएम मोदी ने बार-बार खुद को ‘प्रधान सेवक’ बताया और दावा किया कि उनकी सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म कर दिया है। तो फिर किसके कहने पर चुनाव आयोग ऐसा सिस्टम चला रहा है, जो वीआईपी वोटरों और आम वोटरों के बीच फर्क करता है?”

    खेड़ा ने दावा किया कि चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि वे मंत्रियों और उनके परिवारों, जजों, वकीलों, मशहूर हस्तियों, आईएएस-आईपीएस अफसरों, नौकरशाहों, मीडियाकर्मियों और समाज सेवकों की पहचान वीआईपी के तौर पर करें।

    ‘अंदर से आवाजें उठ रही हैं’

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा कि सिस्टम के अंदर से चिंताएं सामने आ रही हैं। चुनाव आयोग के अंदर से आवाजें आ रही हैं। सरकार के अंदर से आवाजें उठ रही हैं। अगर मोदी जी और शाह अभी नहीं सुन पा रहे हैं, तो उन्हें अपने कान चेक करवाने चाहिए।

    उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में कुछ पार्टियों के यह कहने पर कि भाजपा को जवाब देना चाहिए, “अभी बहुत लोग बोलेंगे। भाजपा के अंदर से भी आवाजें उठेंगी। इंतजार करो।”

    bjp CEC Congress election commission Gyanesh Kumar Pawan Khera Samik Bhattacharya Sir Special Intensive Revision ज्ञानेश कुमार पवन खेड़ा समिक भट्टाचार्य
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुमला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, रिम्स में इलाज के दौरान मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      मणिपुर-नागालैंड और अरुणाचल में में 6 महीने के लिए बढ़ा AFSPA, केंद्र का बड़ा फैसला

      September 26, 2026

      उत्तराखंड: सड़क हादसों में हर महीने 110 से ज्यादा लोग गंवा रहे जान, 7 महीने में 775 मौतें; ब्लैक स्पॉट बने चुनौती

      September 25, 2026

      SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन, इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

      September 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ‘पद्म भूषण बहुत छोटी चीज, पीएम बना दीजिए’… ज्ञानेश कुमार पर पवन खेड़ा का तंज
      • गुमला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, रिम्स में इलाज के दौरान मौत
      • रांची में बारिश से फसल क्षति का होगा आकलन, DC मंजूनाथ भजंत्री ने मांगी प्रभावित किसानों की रिपोर्ट
      • खनन कानून में बदलाव से झारखंड में बढ़ेगा निवेश और रोजगार, अन्नपूर्णा देवी ने गिनाए नए कानून के फायदे
      • जमुई की नाबालिग पीड़िता की फोटो पोस्ट करने पर CMO कर्मचारी पर FIR, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा था विवाद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version